कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोक लिया। सौरव दास ने कहा कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन जाना था। सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सरकार पर निशाना साधते दिखे। हालांकि, इस मामले में अभी तक सरकार या एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इस वीडियो को सीजेपी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। सीजेपी ने दावा किया है कि सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 'ऑक्सफोर्ड यूनियन' में अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन लंदन जाते वक्त उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसपर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें: शादी के लिए 'नो एंट्री', अब सरेआम रोका; YS शर्मिला और जगन का झगड़ा क्या है?
सौरव दास ने क्या कहा?
सौरव दास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर हूं। मेरी फ्लाइट दिल्ली से लंदन की एक बजे रात को थी। मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जा रहा था, वहां महान लोग पढ़े हैं। वहां यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन ने मुझे बुलाया था। लेक्चर देने और पैनल चर्चा के लिए। मैं उसी के लिए लंदन जा रहा था। जैसे ही मैं इमिग्रेशन चेक पर गया तब मुझे पता चला कि मेरा पासपोर्ट, फ्लैग कर दिया गया है। कायर सरकार ने देश से बाहर जाने से रोक दिया।'
अभिजीत दीपके ने सरकार पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सरकार पर निशाना साधा है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 'सौरव को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कॉन्फ्रेंस में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठे लोगों को इस बात से जलन हो रही है कि सौरव को ऑक्सफोर्ड से न्योता मिला है।
