दिल्ली में एक कार में तीन लोगों के शव मिलने पर हड़कंप मच गया। यह कार पीरागढ़ी फ्लाईओवर के नजदीक खड़ी मिली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार में एक महिला समेत तीन लोगों के शव थे। दरअसल, पीसीआर को एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि पीरागढ़ फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है। इसमें तीन लोग पड़े हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में तीनों लोग मृत मिले। इसके बाद घटनास्थल पर ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में किसी के शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है। उनका कीमती सामान सुरक्षित है। अभी तक मौत की असल वजह का पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
