देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 6 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानें आज 6 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा?
यह भी पढ़ें: 'सिर्फ तनख्वाह खाने आते हो', अधिकारियों को याद रहेगी कंगना रनौत की यह फटकार
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 11 सितंबर के बीच उत्तराखंड में गरज-चमक व बिजली के साथ काफी भारी बारिश हो सकती है। आज 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक व बिजली के साथ काफी व्यापक से व्यापक बारिश की संभावना है।
इसके अलावा, उत्तराखंड में 5 से 7 सितंबर, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली-पंजाब-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 सितंबर, पूर्वी राजस्थान में 6 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मध्य भारत में मौसम का हाल
आज 6 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है। 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में काफी व्यापक से व्यापक बारिश, 6 से 10 सितंबर के बीच विदर्भ में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 6 और 7 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 से 7 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले बड़ा बदलाव, LG बन गए पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा
पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 11 सितंबर के बीच अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है। गंगा के मैदानी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल) में कहीं-कहीं आंधी-बिजली की संभावना है। इसके अलावा, 6 और 7 को झारखंड में कहीं-कहीं आंधी-बिजली की संभावना जताई गई है।
साथ ही 6 से 8 सितंबर के बीच ओडिशा में कहीं-कहीं आंधी-बिजली, 6 और 7 को बिहार में काफी व्यापक बारिश और 6-7 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी बारिश और 6 से 8 सितंबर को बिहार में भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
6 से 11 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में व्यापक बारिश की संभावना है। 6 से 7 को असम और मेघालय में व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं 6 से 8 के बीच अरुणाचल प्रदेश आदि में 6 से 9 के बीच असम-मेघालय में आंधी-बिजली की संभावना है। इसके अलावा, 5 से 11 के बीच सभी पूर्वोत्तर राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 के बीच कोंकण-गोवा में व्यापक बारिश, 6 से 11 के बीच गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र-कच्छ में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन अशदार: कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, मारा गया पाकिस्तानी आतंकी यासिर
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
तटीय आंध्र प्रदेश, केरल-माहे, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल, तेलंगाना में छिटपुट में 5 से 11 के बीच बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में आंधी-तूफान, बिजली और तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) चलने की उम्मीद है।
