देश के कई राज्यों में घने कोहरे के साथ ठंड का असर तेज हो रहा है। वहीं कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों समेत देश के अन्य दूसरे राज्यों में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

 

बात करें दिल्ली NCR की तो राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों पर धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) यानी हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर बना हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें: NAMASTE योजना के 3 साल बाद भी सीवर में मौतें, क्या रोबोट खत्म करेंगे मजबूरी?

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?  

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा। यहां अगले 3 दिनों तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है। आज नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 167 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में सुबह और शाम के वक्त घर से निकलने से पहले ठंड से बचने का इंतजाम करके ही निकलें।  

कहां कैसा रहेगा आज का मौसम? 

  • उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और दिन में धूप खिली रहने का अनुमान है। पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों में सुबह कोहरा और मध्य हिस्सों में हल्की धुंध रहेगा।  
  • बिहार में भी मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि, सुबह हल्की धुंध व रात में ठंड बढ़ सकती है। 
  • हरियाणा में भी मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-रात के समय ठंड व हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
  • पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने का अलर्ट है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।
  • राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और सुबह-रात में सर्दी का असर बने रहने की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का रुख बना रह सकता है।
  • झारखंड में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह-रात में ठंड महसूस हो सकती है। 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 30 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 24 और 30 नवंबर को लक्षद्वीप में, 24 से 28 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 25 नवंबर के दौरान तेलंगाना में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

 

24 से 28 नवंबर के दौरान केरल और माहे में, 25 से 29 नवंबर के दौरान लक्षद्वीप में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 से 28 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है। 

इसके अलावा, 24 से 27 नवंबर के दौरान के रल और माहे और लक्षद्वीप में, 24 से 28 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम-रायलसीमा में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है। 24 से 26 नवंबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है।

 

24 से 27 नवंबर के दौरान के रल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 24 से 28 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम-रायलसीमा में सतह पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिम और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस सप्ताह पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में सुबह शाम ठंड का असर तेज देखने को मिल सकता है।

कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 26-27 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 24-26 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 24 27 नवंबर के दौरान पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।