देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए केंद्र सरकार विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (VBSA) बिल लाने की तैयारी कर रही है। सरकार का कहना है कि इस बिल से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों को आसान बनाया जाएगा। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर शिक्षा जगत और राजनीतिक दलों के बीच चर्चा भी तेज हो गई है।
सरकार का दावा है कि VBSA बिल से अलग-अलग शिक्षा नियामक संस्थाओं की जगह एक नई व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे काम करने में आसानी होगी और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। वहीं कई शिक्षकों और विपक्षी दलों का कहना है कि इस बिल से विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि VBSA बिल क्या है, इसका छात्रों और शिक्षकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है और बैठक रद्द क्यों हुई है।
VBSA बिल है क्या?
VBSA बिल, 2025 केंद्र सरकार का एक प्रस्तावित बिल है। जिसका मकसद देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करना है। इस बिल के जरिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के नियमन की प्रक्रिया को सरल और एक समान बनाने की कोशिश की गई है। सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी।
यह भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो रिकवरी के लिए तुरंत करें ये काम
इस बिल के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) जैसी अलग-अलग संस्थाओं की जगह विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (VBSA) नाम की एक नई संस्था बनाने का प्रस्ताव है। यह संस्था देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए नियम तय करने, उनकी गुणवत्ता की निगरानी करने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम करेगी।
छात्रों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
केंद्र सरकार का नया VBSA बिल उच्च शिक्षा के पुराने नियमों को बदलने जा रहा है। इसके तहत UGC और AICTE जैसी संस्थाओं को हटाकर एक बड़ा केंद्रीय बोर्ड बनाया जाएगा। इसे पूरे देश में एक जैसा पढ़ाई का नियम क्रेडिट सिस्टम लागू होगा। इससे छात्र बीच में ही आसानी से अपना कॉलेज बदल सकेंगे। हालांकि, डिजिटल सिस्टम होने से स्कॉलरशिप और डिग्री का काम तेज होगा।वहीं दूसरी और छात्र संगठनों को डर है कि कॉलेजों को ज्यादा छूट मिलने से वे अपनी फीस बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए तो रिकवरी के लिए तुरंत करें ये काम
शिक्षकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
प्रोफेसरों की भर्ती और प्रमोशन के नियम साफ-सुथरे होंगे। रिसर्च (शोध) करने के लिए सरकार से सीधे और जल्दी पैसा मिलेगा। वहीं टीचर यूनियनों को डर है कि परमानेंट नौकरियों की जगह कॉन्ट्रैक्ट पर रखने की प्रकिया बढ़ जाएगी। इन विवादों की वजह से इस बिल की जांच अभी संसद की संयुक्त समिति (JPC) कर रही
