असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया है। विमान जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। वायुसेना ने भी हादसे की पुष्टि कर दी है। इस दुर्घटना में 5 जवान शहीद हो गए हैं।
हालांकि, हादसे में विमान के को-पायलट सुरक्षित बच गए हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल उनका इलाज किया जा रहा है। वायु सेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें: अब खाने के पैकेट में नहीं चुभेगी स्टेपलर की पिन, FSSAI का देश भर में बड़ा एक्शन
हादसे में शहीन जवानों की पूरी लिस्ट-
- स्क्वाड्रन लीडर- प्रशांत सिंह
- फ्लाइट लेफ्टिनेंट- शुभम कुमार
- सार्जेंट- जितेंद्र शर्मा
- अग्निवीरवायु- खेमाराम कुमावत
- अग्निवीरवायु- दानिश आलम
जोरहाट के डिप्टी कमिश्नर जय शिवानी ने घटना के बारे में बताया कि वायुसेना ने प्रशासन को सूचना दी है। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। विमान में कितने जवान सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: ATM में डेबिट कार्ड फंसा और निकल गए 80 हजार रुपये, SBI पर क्यों लगा जुर्माना?
वायुसेना ने क्या कहा?
वायुसेना ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पांचों जवान शहीद हो गए। हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना के बाद रनवे के पास विमान दो हिस्सों में टूटा हुआ दिखाई दिया। मलबे के पास आग लग गई थी, जिसे बचाव दल ने काबू में कर लिया।
