जंतर-मंतर के पास जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा चिंताओं की वजह से शनिवार को भी मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यह जानकारी दी है। लगातार 4 दिन से मेट्रो स्टेशनों को सुरक्षा का हवाला देकर बंद किया जा रहा है।

DMRC ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक ये स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर पर पुलिसकर्मी भी पिटे, किन धाराओं दर्ज हो सकता है केस, क्या होगी सजा?

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं-

1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
18. नई दिल्ली

यह भी पढ़ें: क्या है Gen Z 'वास्तेगुना हुइयां ट्रेंड', जिससे जंतर मंतर पर परेशान हो गई पुलिस?

क्यों मेट्रो स्टेशन बंद हो रहे हैं?

जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रहे प्रदर्शनों में काफी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मध्य दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेट्रो स्टेशन में कोई तोड़फोड़ हो और यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मेट्र स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

कब तक जारी रहेगा प्रदर्शन?

कॉकरोच जनता पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इ्स्तीफा नहीं देते हैं, तब तक विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से लगातार दो बार मुलाकात के बाद कहा है कि इस्तीफे से कम प्रदर्शनकारियों को कुछ भी नहीं मंजूर है।