प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की बुकिंग 'बुक माय शो' ऐप से हुई, जिसका टिकट पाने के इंतजार में एक-दो लोग नहीं, 42 हजार से ज्यादा लोग है। जैसे ही कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी आई, सिर्फ एक घंटे में सारे टिकट बुक हो गए। प्रधानमंत्री मोदी जिस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है, उसका नाम 'नमो फॉर विकसित भारत' है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 'महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी' पवेलियन ग्राउंड में हो रहा है। यह कार्यक्रम वड़ोदरा में आयोजित किया जा रहा है, जहां हजारों लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 8 सितंबर से हो रही है।
द वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने टिकट बांटने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट टिकट प्लेटफॉर्म को सौंपी थी। वहीं रजिस्ट्रेशन हो रहा था। अब रजिस्ट्रेशन बंद है। 42 हजार से ज्यादा लोग वेटिंग टिकट के इंतजार में हैं।
यह भी पढ़ें: 'नरेंद्र मोदी भारत के अतीत, युवाओं से लड़ नहीं सकते', राहुल गांधी ने क्या कहा?
कहां हो रहा है कार्यक्रम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वडोदरा कार्यक्रम पूरी तरह डिजिटल तरीके से होगा। जो लोग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उन्हें BookMyShow अकाउंट पर एम-टिकट मिलेगा। इसमें लाइव क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करके एंट्री दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरिफिकेशन, एंट्री और बैठने की व्यवस्था तक सब डिजिटल होगा।
पहले भी हो चुके हैं हाउसफुल शो
पहली बार नहीं है जब प्रधामंत्री मोदी के किसी कार्यक्रम के लिए इतनी भीड़ न हुई है। साल 2019 में ह्यूस्टन के 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग आए थे और वह भी फुल हो गया था। इस साल जुलाई में मेलबर्न के कार्यक्रम में भी कुछ ही घंटों में टिकट खत्म हो गए थे। वहां 35 से 40 हजार लोग आने वाले थे।
यह भी पढ़ें: होम्योपैथी डोज, नाराज फूफा और दिमागी नक्सल, PM मोदी के भाषण की 5 अहम बातें
वडोदरा में क्या करेंगे प्रधानमंत्री मोदी?
वडोदरा दौरे पर प्रधानमंत्री 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। वह वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन हिस्सों को देश को समर्पित करेंगे। ये हिस्से कुल 326 किलोमीटर लंबे हैं और इन पर 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं।
जिन्हें टिकट नहीं मिला, वे क्या करेंगे?
यह 'नमो फॉर विकसित भारत @ वडोदरा' कार्यक्रम का हिस्सा था। पीएम मोदी के कार्यक्रम की मांग बहुत ज्यादा है। रजिस्ट्रेशन की मांग सीटों से करीब तीन गुना है। इसलिए जो लोग मुख्य मंच पर नहीं बैठ पाएंगे, उनके लिए अलग फैन जोन बनाए गए हैं।
