पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पर आपत्तिजनक बयान दिया है। आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की पूरी कमाई सियासी दलाली से हुई है। यह भी कहा कि बंगाल से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से यूपी तक अलग-अलग दलों के साथ काम किया। बीजेपी सांसद ने कहा, 'प्रशांत किशोर का चरित्र राजनीतिक वैश्या से ज्यादा कुछ भी नहीं।'
सोशल मीडिया पर संजय जायसवाल के बयान की खूब चर्चा है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सांसद संजय जायसवाल ने कहा, 'प्रशांत किशोर का चरित्र राजनीतिक वैश्या से ज्यादा कुछ भी नहीं। यहां बांकीपुर में उसने एडीए के खिलाफ भाषण दिया। भाषण देने के साथ पांच दिनों के भीतर एनडीए के ही घटक दल के साथ महाराष्ट्र में जाकर उससे बातचीत कर रहा है।'
यह भी पढ़ें: '20 साल में कहां नंबर वन हुआ बिहार?', तेजस्वी का सम्राट सरकार से सवाल
दलाली से की सारी कमाई: संजय जायसवाल
बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की संपत्ति दलाली करके बनाई गई। उन्होंने वेधा वेंचर के साथ संबंधों को उजागर करने की मांग उठाई। जायसवाल ने कहा, इसकी जो भी संपत्ति है, वह सारी राजनीतिक दलाली से कमाई है। इसको बताना चाहिए। बोलता है कि वेधा वेंचर में मेरा इतना शेयर है। वेधा वेंचर में पैसा कैसे आया? यह बताए। ऐसा क्या उनका खूबसूरत रिलेशनशिप है कि उनकी साली उनको पैसा दान में देती है। उनके ससुर पैसा दान में देते हैं। यह बताता है कि प्रशांत किशोर का सारा पैसा घोटाले का है।
'राजनैतिक वैश्या ही कहा जा सकता है'
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल यही पर नहीं रुके। उन्होंने प्रशांत किशोर की तुलना वैश्या से कर दी। जायसवाल ने कहा, 'जो आदमी आंध्र प्रदेश में किसी और दल के साथ, ओडिशा में किसी और दल के साथ हो, बंगाल और तमिलनाडु में किसी और दल के साथ हो, यूपी में किसी और के साथ हो। वैसे आदमी को राजनैतिक वैश्या ही कहा जा सकता है।'
यह भी पढ़ें: भोपाल: सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला गार्ड ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज
संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से चार बार के सासंद हैं। 2009 से वे लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। 29 नवंबर 1965 को पटना में जन्मे संजय जायसवाल संसद की कई समितियों के अध्यक्ष और सदस्य भी हैं। पेशे से जायसवाल एमबीबीएस डॉक्टर हैं। लेकिन प्रशांत किशोर पर उनके बयान ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है।
