अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन जैसे देशों को 'हेल होल' बताया है। उन्होंने दोनों देशों की तुलना नरक से की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अमेरिकी रेडियो कमेंटेटर माइकल सेवेज एक पॉडकास्ट कर रहे थे। पॉडकास्ट में 'बर्थराइट सिटिजनशिप' कानून पर सवाल उठाए गए थे।
पॉडकास्ट में कहा गया था कि भारत और चीन से लोग अमेरिका में आकर बच्चा पैदा करवाते हैं, बच्चा अमेरिकी नागरिक बन जाए और फिर पूरा परिवार आ जाए। ट्रंप ने इस पोस्ट को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर शेयर किया था।
यह भी पढ़ें: 'भारत और चीन नरक', ट्रंप ने पोस्ट शेयर करके घटियापन दिखा दिया
'मोदी जी, आप खाली खी खी करेंगे...?'
डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद भारत में हंगामा मच गया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी, आपके फ्रेंड ट्रंप ने भारत को 'हेल होल' बता दिया। भारतीयों को लैपटॉप वाले गैंगस्टर कहा। क्या आप विरोध करेंगे या बंगाल में अगली रैली के लिए सिर्फ खी-खी करते रहेंगे?'
कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस पार्टी ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की। पार्टी ने X पर लिखा, 'यह बयान बेहद अपमानजनक और भारत विरोधी है। इससे हर भारतीय को ठेस पहुंची है।'
PM मोदी की चुप्पी पर उठे सवाल
कांग्रेस ने मांग की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति से इस मामले पर मजबूत आपत्ति दर्ज कराएं। कांग्रेस ने आगे कहा कि पीएम मोदी का ट्रंप के सामने कुछ बोलने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। पार्टी ने आरोप लगाया कि ट्रंप पहले भी भारत के बारे में अपमानजनक बातें कह चुके हैं, लेकिन मोदी चुप रहे। कांग्रेस ने पीएम मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री बताया और कहा कि पूरे देश को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: 'ईरान नहीं चाहता होर्मुज बंद हो', ट्रंप ने तगड़ी कमाई का हवाला दिया, अब भड़के
लोग क्या कह रहे हैं?
सोशल मीडिया पर ट्रंप के बयान की सार्वजनिक आलोचना हो रही है और पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई बार भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं है। वह भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई अर्थव्यवस्था बता चुके हैं।
डोनाल्ड ट्रंप, यह भी दावा कर चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते हैं। उनके आपत्तिजनक बयानों पर हर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर आए दिन लोग सवाल पूछ रहे हैं।
