कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी की विधायक उषा सिंह के बीच 'हिंदुत्व' पर सियासी बहस इन दिनों चर्चा के केद्र में है। कुछ लोग, हिंदुत्व पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारे लगा रहे थे। तभी अचानक से दिग्विजय सिंह पहुंचते हैं और बीजेपी विधायक उषा सिंह से गले मिलते हैं। दिग्विजय सिंह का मानना है कि हिंदुत्व पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की एक विधायक को ऐसी सीख दी है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगी।
उषा ठाकुर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रही हैं और बीजेपी की सीनियर नेता हैं। उनके सामने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक आ गए। दोनों के बीच सनातन को लेकर बातचीत शुरू हो गई। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी हिंदुत्व-हिंदुत्व बार-बार करती है लेकिन सही शब्द तो सनातन है। उन्होंने खुद को कट्टर सनातनी भी बताया।
मैं घनघोर सतनातनी हूं, दिग्विजय सिंह ने क्यों कहा?
दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उषा ठाकुर, पीठ पीछे उन्हें सनातन विरोधी कह रही है। वह तत्काल उठकर आए और उषा सिंह से कहने लगे कि वह सनातन विरोधी नहीं, सच्चे सनातनी हैं। उनके कहने पर ही लोग हिंदू को सनातन कहने लगे।
दिग्विजय सिंह, नेता, कांग्रेस:-
मैं घोषणा करता आया हूं, घोषणा आज फिर कर रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं। मेरे सनातन कहने के बाद आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले हिंदू-हिंदू करती थीं। सनातन धर्म कहने की शुरुआत मैंने की थी।
उषा सिंह ने जवाब में कहा, 'हम तो अनादि काल से सनातनी हैं।' दिग्विजय सिंह ने कहा, 'अनादि काल से सनातनी तुम हो तो हम क्या दुश्मन हैं उसके? सुन ले मैं जितना सनातनी हूं, तूने नर्मदा का परिक्रमा क्या किया है, क्या एकदाशी का व्रत करती है?'
जवाब में उषा ठाकुर कहती हैं नहीं। वह कहती हैं, 'आप व्यक्तिगत रूप से पक्के सनातनी हैं पर सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते हैं।'
दिग्विजय सिंह कहते हैं कि सार्वजनिक रूप से कर तो रहा हूं। जवाब में उषा सिंह कहती हैं, 'मैं आपको धन्यवाद कह रही हूं।'
आखिर हुआ क्या था कि जो सनातन पर छिड़ी बहस?
दिग्विजय सिंह ने मुलाकात के बाद वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'यह हैं मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक मेरी छोटी बहन उषा ठाकुर। आज इंदौर में मेरे पीठ पीछे मुझे सनातन विरोधी कह रहीं थीं। मैं वहीं खड़ा था मैने तत्काल उन्हें बताया कि मेरे कहने के बाद आप लोगों ने हिन्दू धर्म बोलना छोड़कर सनातन धर्म बोलना शुरू किया। मैं घोर सनातन धर्मी हूं, मैं सनातन धर्म का विरोधी हो ही नहीं सकता।'
दिग्विजय सिंह की लोग इस वीडियो पर तारीफ कर रहे हैं। बीजेपी नेता उषा ठाकुर ने भी उनके साथ शालीनता से ही बात की है।
