लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को इंडिया गठबंधन के पुराने साथी एमके स्टालिन को परिसीमन बिल के खिलाफ वोट करने के लिए मनाने चेन्नई पहुंचे थे। हालांकि, उनकी यह कोशिश बेकार रही। मुलाकात के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि उनके पास इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि अगर यह बिल गिर जाता है तो तमिलनाडु को मिलने वाली न्यूनतम सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में राज्य के हितों को देखते हुए बिल का समर्थन करना जरूरी है। वहीं, स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मुलाकात बहुत अच्छी और सौहार्दपूर्ण रही। उन्होंने स्टालिन को अपना पक्ष समझाया।

 

राहुल गांधी ने स्टालिन से मुलाकात के दौरान लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन के मुद्दे पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस प्रक्रिया के जरिए देश के निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप बदलना चाहती है। इससे दक्षिण भारत के राज्यों और खासकर तमिलनाडु को नुकसान होगा। राहुल ने स्टालिन से परिसीमन बिल के खिलाफ वोट करने और तमिलनाडु के हितों की रक्षा करने की अपील की। 

 

स्टालिन ने राहुल की अपील के बावजूद कहा कि मौजूदा हालात में उनके पास इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बिल गिर जाता है तो तमिलनाडु को मिलने वाली न्यूनतम सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। स्टालिन ने यह भी कहा कि 2027 में होने वाला परिसीमन दक्षिण भारत के राज्यों के लिए नुकसानदेह होगा, लेकिन राज्य के हितों को देखते हुए बिल का समर्थन करना उनकी मजबूरी है।

क्या बोले स्टालिन?

एमके स्टालिन ने कहा, 'अगर प्रस्तावित बिल गिर जाता है तो तमिलनाडु को मिलने वाली न्यूनतम सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। ऐसे हालात में इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। 2027 में होने वाला परिसीमन दक्षिणी राज्यों को नुकसान पहुंचाएगा। देशभर के नेता यहां आए हैं, लेकिन हमारा रुख पहले भी वही था, आज भी वही है और हमेशा वही रहेगा। तमिलनाडु सबसे पहले है।'

 

यह भी पढ़ें: चंचल यादव कौन हैं, जिनके खिलाफ राहुल गांधी ने पूरे देश में FIR कराने की बात कही?

'बीजेपी बदलना चाहती है स्वरूप'

राहुल गांधी ने स्टालिन से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने और परिसीमन के मुद्दे पर अपना पक्ष बताया। राहुल ने कहा कि बीजेपी इस प्रक्रिया के जरिए देश के निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप बदलना चाहती है। यह देश के साथ-साथ दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु के लिए भी नुकसानदेह होगा।

 

यह भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह फोन पर, राजीव-सोनिया में हुई थी बहस, राहुल गांधी ने सुनाया किस्सा

राहुल ने बताया कैसी रही मुलाकात 

राहुल गांधी ने कहा, 'स्टालिन जी के साथ हमारी बहुत अच्छी और सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। हमने उन्हें अपना पक्ष समझाया। 850 सीटों वाली लोकसभा बनाकर और परिसीमन के जरिए बीजेपी देश के निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप पूरी तरह बदलना चाहती है। यह भारतीय राष्ट्र के लिए नुकसानदेह है। इससे दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु को भी नुकसान होगा।'

 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी पहले असम और जम्मू-कश्मीर में इस तरह के प्रयोग कर चुकी है और अब इसे पूरे देश में लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने स्टालिन से तमिलनाडु के हितों की रक्षा करने और बीजेपी की इस योजना को रोकने की अपील की है। राहुल ने आरएसएस पर तमिल भाषा, संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ होने का आरोप भी लगाया। जब बीजेपी 850 सीटों वाली लोकसभा का स्वरूप बदल देगी तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।'