आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे संदीप पाठक, अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उनके शामिल होते ही पंजाब पुलिस उनके खिलाफ सक्रिय हो गई है। अटकलें हैं कि उन्हें पंजाब 2 अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करने वाली है। गिरफ्तारी की अटकलों के बीच वह अपने आवास से कहीं बाहर निकलते देखे गए हैं।
संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग जिलों में गैर-जमानती केस दर्ज किया है। वह दिल्ली स्थित दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास से कार में निकलते देखे गए हैं। पत्रकारों ने उनसे इस विषय में सवाल किया तो वह जवाब देने की जगह तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए।
यह भी पढ़ें: 'भरोसा किया, वैसे नहीं थे आप', BJP में शामिल हुए संदीप ने तोड़ा IITan का सपना
गिरफ्तारी की लटक रही है तलवार
संदीप पाठक, दिल्ली के पंडारा पार्क में रहते हैं। वह यहीं से अपनी कार में कहीं निकल पड़े हैं। संदीप पाठक को जल्द ही पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में FIR उनके खिलाफ दर्ज है। अभी इन मामलों में लगाए गए आरोपों का पूरा विवरण सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: 'जय भीम' कोचिंग के नाम पर AAP सरकार में हुआ घोटाला? 9 कोचिंग डायरेक्टर गए जेल
क्यों चर्चा में आए संदीप पाठक?
संदीप पाठक समेत 7 राज्यसभा सांसद, राघव चड्ढा की अगुवाई में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पूरे समूह का बीजेपी में विलय कर लिया है। अब पंजाब में नई राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पंजाब सरकार के विश्वासमत को लेकर ही सवाल उठने लगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार, शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव लेकर आई। विपक्ष का कहना था कि अगर संदीप पाठक और राघव चड्ढा जैसे सांसद AAP से किनारा कर रहे हैं, ऐसे में कई दूसरे विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
