भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में होने रहे राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को पार्टी उतारने का फैसला किया है। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। ये सीटें नवंबर में सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने से खाली हो रही हैं। यूपी के जिन सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा भी हैं। इस सूची में दोनों के नाम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: UP राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, किन 8 नामों पर लगी मोहर?

कौन हैं BJP के 8 उम्मीदवार?

  • धर्मपाल सिंह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) हैं। वह बिजनौर से आते हैं। धर्मपाल सिंह 1986 में विद्यार्थी परिषद से राजनीति में आए, 1990 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने। पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, ब्रज और पूर्वी यूपी समेत कई क्षेत्रों के संगठन मंत्री रह चुके हैं। साल 2017 में झारखंड के संगठन महामंत्री बने जहां 5 साल तक संगठन के लिए काम किया। साल 2020 में बिहार, 2021 असम और 2022 यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई है। साल 2022 से लगातार यूपी में सक्रिय हैं।

  • श्रुति गंगवार झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। संतोष गंगवार बरेली से 8 बार लोकसभा सांसद रहे। उन्हें 2024 में झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था। अब उनकी राजनीतिक विरासत को सभालने श्रुति गंगवार उतर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गंगवार कुर्मी समुदाय की एक उपजाति है। दावा किया जा रहा है कि बड़ा जनाधार देखते हुए बीजेपी ने यह फैसला लिया है।

  • राम प्रताप सिंह चौहान आगरा के पूर्व विधायक हैं। वह 2017 में एतमादपुर सीट से BJP के टिकट पर जीते थे। वह 1991 से BJP में सक्रिय हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पद से शुरुआत की थी। वह जिलाध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र महामंत्री और प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। उन्हें 2023 में BJP का प्रदेश महामंत्री बनाया गया और 2026 में फिर यही जिम्मेदारी मिली।

  • विद्यासागर सोनकर 1996 से 1998 तक सैदपुर सीट से लोकसभा सांसद रहे। वह 2018 से 2024 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। वह BJP के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म 21 जुलाई 1961 को सुखीपुर में हुआ।

  • प्रियंका सिंह रावत का जन्म 7 अगस्त 1985 को बरेली में हुआ। उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया है। वह जून 2013 में BJP में शामिल हुईं। 2014 में बाराबंकी से लोकसभा चुनाव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस के पीएल पुनिया को करीब 2।11 लाख वोटों से हराया था।

  • राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील हैं। वह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

  • प्रकाश पाल सिंह, बीजेपेी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हैं। प्रकाश पाल ने प्रचारक के रूप में काम किया है। उन्हें संगठन में पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

  • गोपी कृष्ण पांडेय के बीजेपी कार्यकर्ता हैं। लाइमलाइट से अब तक दूर रहे हैं, अब उन्हें बड़ा मौका मिला है। 

 

 

यह भी पढ़ें: सपा का तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी कौन होगा, सलीम शेरवानी या आलोक रंजन?

चुनाव कब हैं?

चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन होगी।

किन लोगों की हुई है विदाई?

यूपी से जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें BJP के अरुण सिंह, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य और सीमा द्विवेदी भी हैं। समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल भी इसी दिन खत्म होगा। 10वीं सीट BJP के दिनेश शर्मा के इस्तीफे से खाली हुई थी। उन्हें अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। BJP ने एक दिन पहले, 4 अक्टूबर को उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया था। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है।