भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद सांसद कंगना रनौत ने जंतर मंतर आंदोलन पर हो रहे आंदोलन से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि देशद्रोही और आतंकी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिशें इस समय देश के लिए गंभीर समस्या बन गई हैं। उनका आरोप है कि किसी न किसी बहाने देश को ठप करने और नागरिकों को असुविधा पहुंचाने की कई साजिशें चल रही हैं। कंगना ने बयान के दौरान बताया कि वे अयोध्या जा रही हैं और श्री राम का आशीर्वाद ले रही हैं।

कंगना ने कहा कि जब तक राम और हनुमान का आशीर्वाद साथ है, तब तक देश को तोड़ने में लगी ताकतें सफल नहीं होंगी। उन्होंने दावा किया कि सभी भारतवासी देश के साथ एकजुट खड़े हैं और कई लोग इन ताकतों का पर्दाफाश करने में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग परेशान हैं और हर आए दिन देश को बंद करने की कोशिश होती है। उनके मुताबिक पुलिस के बजाय अब लोग ही ऐसे लोगों को पकड़कर उनकी धुलाई करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: LIVE: अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस पर हंगामा

कंगना रनौत, सांसद:-
जो देशद्रोही और जो आतंकी शक्तियां हैं और जो अंतरराष्ट्रीय साजिशें हैं, हमारे देश के लिए इस वक्त इस वक्त बहुत गंभीर समस्या बन चुकी हैं। किसी न किसी बहाना चाहे कोई भी हो, किसी न किसी बहाने देश को अस्थिर करने की साजिश चल रही है। देश के नागरिकों को असुविधा दी जा रही है।

राहुल गांधी पर कंगना ने क्या कहा?

कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रपति से मिलकर अपनी आपत्तियां बताने का हक है। उन्होंने कहा कि उनकी क्लास में जो छात्र फेल हो जाते थे, वे सोचते थे कि पास होने वालों को कोई और पेपर मिला या टीचर ने उनसे खुंदक निकाली।

कंगना रनौत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और बीजेपी जीत रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए राहुल गांधी का हिसाब 'अंगूर खट्टे हैं' वाला है। कंगना ने दावा किया कि पूरा देश इस पर हंस रहा है। उन्होंने साजिशों के आरोपों के पक्ष में कोई सबूत या ब्योरा नहीं दिया।

 

 



यह भी पढ़ें: कौन हैं अजिंक्य शिंदे, जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान?

CJP नेता दिल्ली एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके , सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद ममता बनर्जी और AISA की नेहा बोरा समेत और नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर प्रस्तावित है। दिल्ली में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के 40,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। जंतर मंतर के आसपास बैरिकेड और स्पाइक स्ट्रिप लगाई गई हैं।  

क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

CJP लंबे समय से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी इस मुद्दे को प्रदर्शनों और सार्वजनिक बयानों से उठाती रही है। 2 अक्टूबर को मुंबई में भी प्रदर्शन हुआ था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आयोजकों के पास जरूरी अनुमति नहीं थी। पुलिस ने जनहित का हवाला देकर अनुमति का अनुरोध ठुकरा दिया। अब जगह-जगह प्रदर्शनकारियों को पकड़ा जा रहा है।