आज का दिन कई लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन धनु राशि पर सूर्य देव का खास प्रभाव रहेगा। साथ ही मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। रविवार का दिन ग्रहों की विशेष चाल और ऊर्जाओं के संतुलन के साथ आपके जीवन में नए अवसर लेकर आया है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज का मुख्य मूलांक 4 है, जिसका स्वामी ग्रह राहु है, जो जीवन में अचानक बदलाव और योजनाबद्ध सोच को दर्शाता है।

 

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में, चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। साथ ही बुध और शुक्र की स्थितियां व्यापारिक और व्यक्तिगत जीवन में शुभ संकेत दे रही हैं। यह दिन पेंडिंग पड़े कामों को निपटाने के लिए शुभ है। अगर लोग संतुलित नजरिए से निर्णय लेंगे तो आज के दिन को यादगार बना सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्यों कहलाते हैं गणेश ‘लालबागचा राजा’? सामने आया लालबागचा राजा का पहला लुक

राशिफल

1. मेष

 

ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट में काम करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बिताया समय आपके रिश्ते में नया उत्साह भरेगा।

आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

 

2. वृषभ

 

आज का दिन स्थिर और शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापार में नई पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर से मिला सरप्राइज आपके दिन को खास बना देगा।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज क्या न करें: काम में लापरवाही न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: 12 सितंबर का राशिफल: शनिवार को किन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा?

 

3. मिथुन

 

आपकी बुद्धि की वजह से ऑफिस में मुश्किल काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की खबर मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे योग हैं। 

आज क्या करें: पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

आज क्या न करें: एक समय में कई काम न करें।

 

4. कर्क

 

आज काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

आज क्या करें: शिवलिंग पर जल और सफेद फूल चढ़ाएं।

आज क्या न करें:  वित्तीय निवेश करने की गलती न करें।

 

5. सिंह

 

आज आपका आत्मविश्वास और तेज चरम पर रहेगा। व्यावसायिक मामलों में मुनाफा होगा और अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को सहकर्मियों के सामने उजागर न करें।

 

6. कन्या

 

नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के योग हैं। वित्तीय मामलों में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ ऐसे विषय पर बात होगी, जिससे आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे।

आज क्या करें: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।

 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का बन रहा है मंदिर, व्यक्ति पूजा को लेकर क्या कहते हैं वेद? समझिए

 

7. तुला

 

दफ्तर में काम और दोस्ती के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पर शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। 

आज क्या करें: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: कोई भी काम अधूरा न छोड़ें।

 

8. वृश्चिक

 

आज आप अपने दुश्मनों को हरा पाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। पैसों के मामले में सतर्क रहें। लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने की कोशिश करें।

आज क्या करें: हनुमान जी के दर्शन करें।

आज क्या न करें: गुस्से और कड़वी भाषा के प्रयोग से बचें।

 

9. धनु

 

आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नए विचार और योजनाएं व्यापार में बड़ा लाभ दे सकती हैं। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

आज क्या करें: केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे दूसरों के मामलों में दखल न दें।

 

यह भी पढ़ें: क्रोध, अहंकार और लोभ छोड़ने की सीख देता है पर्युषण पर्व, समझिए जैन धर्म का पर्व

 

10. मकर

 

करियर में मेहनत के हिसाब से फल मिलेगा। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। संपत्ति से जुड़े सौदों में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा।

आज क्या करें: शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: अपनी क्षमता से अधिक काम की जिम्मेदारी न लें।

 

11. कुंभ

 

टीम वर्क के साथ किया गया काम बड़ी सफलता दिलाएगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शाम का समय अपनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा।

आज क्या करें: किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र या भोजन दान करें।

आज क्या न करें: दूसरों की बातों में आकर अपने दोस्तों से संबंध न बिगाड़ें।

 

12. मीन

 

दफ्तर में आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। अपने मन की बात कहने के लिए आज का दिन बहुत शानदार है।

आज क्या करें: चने की दाल और गुड़ का दान करें।

आज क्या न करें: अपने खान-पान का ध्यान रखें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।