सोमवार का यह दिन कई लोगों के लिए नया सवेरा लेकर आ रहा है। आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए बेहद सुखद रहेगा, जहां उन लोगों को धन लाभ मिलेगा। आज भादो महीने की दशमी तिथि है। आज के दिन लोगों को नए संकल्पों को पूरा करने की राह दिखेगी। इस दिन का मूलांक 3 बनता है, जिसका स्वामी बृहस्पति है। गुरु बृहस्पति के प्रभाव से व्यक्ति की बुद्धि, ज्ञान और सही निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। आज के दिन सकारात्मक सोच के साथ लोगों को आगे बढ़ना होगा। ग्रहों का योग विद्यार्थियों, पेशेवरों और नए विचारों पर काम कर रहे लोगों के लिए बेहद फलदायी रहेगा।
ग्रहों की चाल की बात करें तो आज सूर्य और बुध की स्थिति की वजह से लोगों का ज्ञान बढ़ेगा। आज के दिन की ऊर्जा लोगों को अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर बनने का संकेत देगी। साथ ही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित करेगी। कुल मिलाकर सोमवार का यह दिन सभी राशियों के लिए आत्म-मंथन, विकास और जीवन में संतुलन स्थापित करने का एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद पहले खुद क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें कारण
राशिफल
मेष
आज आपके अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। आज के दिन आपको जल्दबाजी में किसी दस्तावेज पर साइन करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ कोई पुरानी गलतफहमी दूर होगी। शाम का समय खुशनुमा रहेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: ऑफिस में सहयोगियों के साथ बहस करने से बचें।
वृषभ
व्यापार में नए सौदे मिलने से लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लव पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को सफेद रंग की वस्तु का दान करें।
आज क्या न करें: पैसों के लेन-देन में लापरवाही।
मिथुन
आज का मूलांक 3 है। आज के दिन गुरु का प्रभाव आपकी बुद्धि को बढ़ाएगा। मीडिया, लेखन और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर होगा, जिससे रिश्तों में ताजगी आएगी।
आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
आज क्या न करें: एक साथ कई काम शुरू करने की भूल न करें।
यह भी पढ़ें: मंगल सिर्फ अमंगल ही नहीं करता है, कब संवार देता है जिंदगी? लाल किताब से जानिए
कर्क
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। नए निवेश से फिलहाल बचना ही सही होगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति के उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें।
सिंह
नौकरी में आपका प्रभाव और वर्चस्व बढ़ेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करें।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को जगह न दें।
कन्या
करियर में आपकी योजनाएं सफल होंगी। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: आज सोच-विचार में अपना कीमती समय नष्ट न करें।
यह भी पढ़ें: भगवद गीता का वह श्लोक, जिससे मिलती है मानसिक शांति
तुला
आज आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पैसों के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन खुश होगा। लव पार्टनर के साथ ट्रिप की योजना बन सकती है। रिश्तों में मिठास और आकर्षण बढ़ेगा।
आज क्या करें: देवी लक्ष्मी की पूजा करें ।
आज क्या न करें: किसी भी वित्तीय योजना में जल्दबाजी या बिना सलाह के कदम न उठाएं।
वृश्चिक
ऑफिस में आपके काम को नई पहचान मिलेगी। नए अधिकार मिलने की बात चल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में थोड़ा संभलकर चलें। छोटी बात को लेकर विवाद न बढ़ने दें।
आज क्या करें: हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: गुप्त बातें किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा न करें।
धनु
गुरु के प्रभाव से आपका दिन नई संभावनाओं से भरा रहेगा। उच्च शिक्षा और विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार देखने को मिलेगा। शादी के योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अनावश्यक साइन न करें।
यह भी पढ़ें: भगवद गीता का वह श्लोक, जिससे मिलती है मानसिक शांति
मकर
आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज क्या करें: शनिदेव के नाम का स्मरण करें।
आज क्या न करें: आज आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कुंभ
नई तकनीक और नए विचारों के साथ काम करने का दिन है। बिजनेस में कुछ नए प्रयोग सफल रहेंगे। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी, योजना बनाकर चलें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की दस्तक हो सकती है।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना-पानी दें और किसी असहाय की मदद करें।
आज क्या न करें: भावुक होकर कोई भी बड़ा व्यावसायिक फैसला न लें।
मीन
नौकरी में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा और नया निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ मन की बात शेयर करेंगे, जिससे भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
