आज का दिन मीन और धनु राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है, जहां उन्हें करियर में नई सफलता मिलेगी। आज का सूर्योदय नई सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों की सौगात लेकर आया है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ महीने की दशमी तिथि है। साथ ही आज मूलांक 5 बनता है, जो बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 5 बुद्धि, तर्कशक्ति और जल्द फैसला लेने की क्षमता को बढ़ावा देगा। आज के दिन आकाशीय मंडल में ग्रहों का विशेष योग बना हुआ है, जहां बुध और गुरु की नजर से बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी।
गुरुवार का दिन होने के कारण देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव आज ज्ञान, भाग्य और धर्म-कर्म के कामों में बढ़ोतरी लाएगा। आज की ऊर्जा बेहद ऊर्जावान, व्यावहारिक और दूरगामी सोच को बढ़ावा देने वाली है। नए विचारों पर काम करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। इसके अलावा आज के दिन अटके हुए कामों को सही रणनीति से पूरा करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। रिश्तों में संवाद और समझदारी बनी रहेगी, बस आवश्यकता है कि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में चलाएं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास संकेत दे रहा है।
यह भी पढ़ें: शिव भक्ति के आगे क्यों हार गई मृत्यु? जानिए राजा श्वेतकेतु की प्रेरक कथा
राशिफल
मेष राशि
ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा की योजना बन सकती है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी से उग्र भाषा में बात न करें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। धन निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ पुराने मतभेद सुलझाने का सही समय है।
आज क्या करें: भगवान विष्णु को केले अर्पित करें।
आज क्या न करें: ज्यादा धन खर्चों से बचें और उधार का लेन-देन न करें।
यह भी पढ़ें: 22 जुलाई का राशिफल: गणेश भगवान की कृपा से किसे मिलेगा नौकरी में प्रमोशन?
मिथुन राशि
मूलांक 5 का प्रभाव आज आपकी राशि के लिए बेहद शुभ है। आपकी बातचीत से कोई भी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अपने पार्टनर के साथ दिल की बात शेयर करेंगे।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
आज क्या न करें: एक समय में कई कामों में हाथ न डालें।
कर्क राशि
दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन वित्तीय मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएं।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
यह भी पढ़ें: 21 जुलाई का राशिफल, मंगलवार को किन 5 राशियों पर रहेगा बृहस्पति का प्रभाव? जानिए
सिंह राशि
आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज रंग लाएगी। सीनियर अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी की कोई बड़ी उपलब्धि घर में खुशियां लाएगी।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: सहकर्मियों के सुझावों को अनदेखा न करें।
कन्या राशि
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा।
आज क्या करें: किसी कन्या को मिठाई खिलाएं।
आज क्या न करें: बहकावे में आकर अपनी योजनाएं उजागर न करें।
यह भी पढ़ें: 24 या 25 जुलाई कब मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी? सही तारीख और पर्व का महत्व जानिए
तुला राशि
नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आज ठीक-ठाक रहेगी, इसलिए फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
आज क्या करें: जरूरतमंदों को चने की दाल दान करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
वृश्चिक राशि
ऑफिस के दुश्मनों पर आज आपको जीत होगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। पैसों का लेन-देन ध्यानपूर्वक करें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और विश्वास में बढ़ोतरी होगी।
आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: 28 या 29 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा? शुभ मुहूर्त, कथा, मान्यता, सब जानिए
धनु राशि
आपकी राशि के स्वामी गुरु का प्रभाव आज आपके ज्ञान और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। शेयर बाजार या निवेश से लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी विवादित मामले में दखल देने से बचें।
मकर राशि
ऑफिस में काम का दबाव महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। पार्टनर के साथ संवादहीनता की स्थिति न बनने दें।
आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति से बिना बात के बहस न करें।
यह भी पढ़ें: शिव भक्ति के आगे क्यों हार गई मृत्यु? जानिए राजा श्वेतकेतु की प्रेरक कथा
कुंभ राशि
नई तकनीक और नए विचारों के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। धन कमाने के नए रास्ते साफ होंगे। दोस्तों और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग प्राप्त होगा।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें ।
आज क्या न करें: अपनी बातों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन शानदार है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। पैसों की स्थिति में सुधार होगी और रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। प्रेम जीवन में ताजगी और सकारात्मकता बनी रहेगी।
आज क्या करें: गुरुजन और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: आलस के कारण काम को टालने की भूल न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
