आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जहां एक तरफ कुछ लोग अपने काम निपटा पाएंगे, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा। आज आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही सुबह 9 बजकर 13 मिनट के बाद एकादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन का मूलांक 8 रहेगा, जो मानसिक शांति को बढ़ावा देता है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा की चाल आपके विचारों और भावनाओं में संतुलन लाने में मदद करेगी। यह दिन नए संकल्प लेने, वित्तीय योजनाएं बनाने और पुराने काम निपटाने के लिए शुभ माना जा रहा है।
शुक्रवार का दिन होने के कारण आज का दिन सौंदर्य, प्रेम, आर्थिक समृद्धि और संबंधों में मिठास लेकर आएगा। आज का पूरा दिन सहयोग की भावना से भरपूर रहेगा, जो करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में आगे बढ़ने के नए अवसर देगा। ग्रहों और नक्षत्रों का मिला-जुला प्रभाव रहेगा। जहां मेष राशि के लोगों को नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। अब सवाल उठता है कि सभी 12 राशियों पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 24 या 25 जुलाई कब मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी? सही तारीख और पर्व का महत्व जानिए
राशिफल
मेष राशि
आज आपका दिन कुछ खास नहीं रहेगा। दिन की शुरुआत में आपको नकारात्मकता महसूस हो सकती है। हालांकि, ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताएंगे।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। दफ्तर में खुशनुमा माहौल रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा।
आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।
आज क्या न करें: काम करने में आलस न करें और उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
आपकी कम्युनिकेशन स्किल आज आपके करियर में नया मोड़ ला सकती है। बिजनेस में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए बातों को अधिक न बढ़ाएं। अपनों से सच बोलें।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें तथा हरे कपड़े पहनें।
आज क्या न करें: ओवरथिंकिंग से बचें।
यह भी पढ़ें: 22 जुलाई का राशिफल: गणेश भगवान की कृपा से किसे मिलेगा नौकरी में प्रमोशन?
कर्क राशि
ऑफिस में काम का थोड़ा दबाव रह सकता है। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। नया निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाएगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं तथा ध्यान करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। व्यापार में लाभ हो सकता है और नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। पार्टनर के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार न आने दें।
कन्या राशि
आज आप अपने रुके हुए काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन नए सौदों में सतर्कता जरूरी है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। अपनों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है।
आज क्या करें: ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।
आज क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: शिव भक्ति के आगे क्यों हार गई मृत्यु? जानिए राजा श्वेतकेतु की प्रेरक कथा
तुला राशि
कला, मीडिया और क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बिता सकते हैं, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु दान करें।
आज क्या न करें: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखल देने से बचें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए संयम बनाए रखें।
आज क्या करें: हनुमान जी के दर्शन करें।
आज क्या न करें: आज कोई बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचें।
धनु राशि
व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में लाभ के योग हैं। दोस्तों और परिवार के साथ बिताया समय आपको तरोताजा कर देगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति पर बिना परखे भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: 28 या 29 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा? शुभ मुहूर्त, कथा, मान्यता, सब जानिए
मकर राशि
मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन निराश न हों। दफ्तर में अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें।
आज क्या करें: शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
आज क्या न करें: काम को कल पर टालने की आदत से बचें।
कुंभ राशि
आज आपकी सोचने-समझने की क्षमता और योजनाएं रंग लाएंगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बहुत बेहतरीन रहेगा।
आज क्या करें: बहते जल में तिल प्रवाहित करें।
आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का सार्वजनिक रूप से बखान न करें।
मीन राशि
काम के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे, जिन पर काम करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। लव लाइफ में किसी बात को लेकर संशय रह सकता है, इसलिए खुलकर बातचीत करें।
आज क्या करें: केले के पेड़ की पूजा करें।
आज क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
