शुक्रवार का यह दिन मां लक्ष्मी के आशीर्वाद और ग्रहों की चाल की वजह से बेहद शुभ रहने वाला है। आज के दिन एक तरफ ग्रहों की चाल ऐसी स्थिति में होगी, जो लोगों के भाग्य के लिए बेहद फलदायी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ आज शुक्रवार है। इस वजह से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कई भक्तों को मिलेगा, जिससे लोगों के मन की ख्वाहिश आज पूरी हो सकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक महीने की पंचमी तिथि है। इसके अलावा आज का मूलांक तीन है, जो गुरु बृहस्पति देव का अंक माना जाता है। इसके प्रभाव से लोगों को ज्ञान और वैभव मिल सकता है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो इस समय कई प्रमुख ग्रहों का शुभ प्रभाव बना हुआ है, जो लोगों को उनके कर्मों के फल प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

 

आज के दिन की ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। लोगों की आर्थिक स्थिति आज पहले से बेहतर होगी, जबकि पेशेवर जीवन में लोगों की मेहनत को वरिष्ठ अधिकारी सराहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तालमेल स्थापित करने का यह बेहतरीन अवसर है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में आरती और दर्शन का समय बदल, जान लें पूरा टाइम टेबल

आज का राशिफल

 

मेष राशि

 

आपको आज एक खास खुशखबरी मिल सकती है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा।

क्या करें: अपने काम को जल्द से जल्द पूरा करें।

क्या न करें: गुस्से में आकर किसी को भी कड़वी बात बोलने से बचें।

 

वृषभ राशि

 

व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

क्या करें: अपने खान-पान और दिनचर्या को संतुलित रखें।

क्या न करें: धन के लेन-देन में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें।

 

मिथुन राशि

 

दफ्तर में सीनियर मैनेजर आपकी क्रिएटिविटी से प्रभावित होंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा करेंगे।

क्या करें: अपने विचारों को शेयर करें।

क्या न करें: एक साथ बहुत सारे कामों को हाथ में लेकर तनाव न बढ़ाएं।

 

यह भी पढ़ें: 12 महीनों में कार्तिक को ही क्यों मानते हैं मोक्षदायी? स्कंद पुराण से समझें वजह

 

कर्क राशि

 

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

क्या करें: जरूरतमंदों की सहायता करने में आगे आएं।

क्या न करें: पुरानी नकारात्मक से मन खराब न करें।

 

सिंह राशि

 

नौकरी में आपके काम से अधिकारी खुश होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के स्पष्ट संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

क्या करें: अपने आत्मविश्वास को सकारात्मक दिशा में उपयोग करें।

क्या न करें: अहंकार के कारण अपनों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

 

कन्या राशि

 

आपके पुराने धन निवेश का आज अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला है। बजट बनाकर चलना आज सबसे बुद्धिमानी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपके हर कदम पर बना रहेगा।

क्या करें: अपने कागजी दस्तावेजों को संभालकर रखें।

क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा आलोचनात्मक होने से बचें।

 

यह भी पढ़ें:  करवा चौथ से लेकर संकष्टी तक, इन व्रतों में चंद्रमा देखकर होता है पारण

 

तुला राशि

 

क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लिया गया निर्णय भविष्य में फायदा दे सकता है। पार्टनर के साथ चल रहा पुराना मनमुटाव दूर होगा। 

क्या करें: अपने लुक को निखारने पर ध्यान दें।

क्या न करें: निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति में न रहें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना ही समझदारी है। करियर में अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करें। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। 

क्या करें: मेडिटेशन से मानसिक शांति प्राप्त करें।

क्या न करें: काम में परेशान होकर अपना फोकस न खोएं।

 

धनु राशि

 

आपको विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने से मन खुश रहेगा। प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

क्या करें: अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए कुछ नया पढ़ें।

क्या न करें: उत्साह में आकर कोई भी गैर-जिम्मेदाराना वादा न करें।

 

यह भी पढ़ें:  करवा चौथ व्रत की सरगी में क्या खाएं, क्या न खाएं? जानें इस सवाल का जवाब

 

मकर राशि

 

करियर में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक निवेश के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन बना रहेगा।

क्या करें: अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह केंद्रित रहें।

क्या न करें: काम के तनाव को अपने घर पर हावी न होने दें।

 

कुंभ राशि

 

नए आइडियाज के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो सोशल मीडिया के जरिए आप आज एक दिलचस्प व्यक्ति से मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें: अपने लाइफस्टाइल में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएं।

क्या न करें: काम करने में आलस न करें।

 

मीन राशि

 

आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में आपको नई-नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

क्या करें: अपनी बुद्धि और अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें।

क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।