आज 28 मई 2026 को गुरुवार है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह दिन बेहद पवित्र और ऊर्जावान रहने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 1 है, जो सूर्य के प्रभाव को दर्शाता है। साथ ही जीवन में नई शुरुआत और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मानसिक संतुलन और रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। आज के दिन सभी राशियों की ऊर्जा बेहद संतुलित रहने वाली है। जिन लोगों के कुछ काम पहले से अटके हुए थे, वे आज अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं।
गुरुवार का दिन होने के कारण आज बृहस्पति देव की कृपा सभी भक्तों पर रहने वाली है। बृहस्पति देव ज्ञान, विवेक और भाग्य के कारक माने जाते हैं। इस वजह से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज करियर की योजना बेहद शुभ और फलदायी होगी। ग्रहों का यह सुंदर संयोग सभी 12 राशियों के लिए कुछ बदलाव लेकर आ रहा है, जहां एक तरफ कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन के लिए कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: मनुस्मृति के अनुसार लव मैरिज उचित है या नहीं? जानिए पूरा सचराशिफल
मेष राशि
आज ऑफिस में नए मौके मिलेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा और अटके काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं, हालांकि फिजूलखर्ची से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को पीले फल दान करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
वृषभ राशि
ऑफिस में प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस करने वाले लोग आज मुनाफा कमा पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी क्योंकि रुका हुआ धन वापस मिलेगा। लव लाइफ सुखद रहने वाली है। आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
आज क्या करें: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है, इसलिए गुस्सा करने से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, हालांकि आज अचानक कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें। जीवनसाथी से बहस हो सकती है।
आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: 'नमो नमो दुर्गे सुख करनी', पढ़ें दुर्गा चालीसा, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
कर्क राशि
आज के दिन मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज आप नई गाड़ी या जमीन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए छत पर पीने के पानी की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: आज अपनी मन की बातें किसी के साथ शेयर न करें।
सिंह राशि
ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। धन कमाने के मजबूत योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
आज क्या करें: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कन्या राशि
ऑफिस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लक्ष्य सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों तो नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। निवेश के लिए दिन शुभ है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
आज क्या करें: भगवान गणेश को घास अर्पित करें।
आज क्या न करें: ऑफिस में किसी की बुराई न करें।
यह भी पढ़ें: 27 मई राशिफल: पद्मिनी एकादशी पर भाग्य देगा साथ या बढ़ेंगी परेशानियां? जानिए
तुला राशि
चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान होंगे, इसलिए आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।
आज क्या करें: किसी मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आज कानूनी मामले में लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक राशि
आज के दिन अपने दुश्मनों से सावधान रहें। नौकरी में कामकाज को लेकर भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। अनचाहे खर्चों से बजट बिगड़ सकता है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज शाम के समय यात्रा करने से बचें।
धनु राशि
गुरु की कृपा से आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। लॉटरी या शेयर बाजार से फायदा हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज क्या करें: केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी का मजाक उड़ाने से बचें।
यह भी पढ़ें: 27 या 28 मई कब है बकरीद, इस दिन क्यों दी जाती है कुर्बानी? जानिए हर बात
मकर राशि
नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जबकि बिजनेस करने वाले लोगों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, हालांकि धन कमाने के रास्ते खुले रहेंगे।
आज क्या करें: गरीब बच्चों को किताबें दान करें।
आज क्या न करें: आज आलस को अपने काम के आड़े न आने दें।
कुंभ राशि
ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की सराहना होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज किसी अजनबी के बहकावे में आकर निवेश न करें।
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उन्नतिकारक है। आज आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक धन मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता पक्का हो सकता है।
आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी काम को कल पर न टालें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
