हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी की तैयारियों में लाखों लोग जुट गए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश उत्सव भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होगा, जो 10 दिनों बाद गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होगा। इस दौरान लाखों भक्त अपने घर गणेश भगवान की प्रतिमा लाएंगे और घर में बप्पा को विराजमान करेंगे। इस दौरान सभी भक्तों के घर में रौनक बनी रहेगी। सभी भक्त सुबह-शाम प्रेम भाव से गणपति बप्पा की पूजा और आरती करेंगे।
इस साल गणेश चतुर्थी सितंबर महीने में मनाई जाएगी। गणेश उत्सव मनाने के लिए लाखों लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह इंतजार की घड़ी अब जल्द ही खत्म होगी। अब सवाल उठता है कि गणेश भगवान की स्थापना की सही तारीख क्या है? साथ ही सवाल उठता है कि गणपति बप्पा की पूजा की विधि क्या है? आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष से मीन तक, कैसे रहेगा सितंबर का महीना? पढ़े मासिक राशिफल
कब है गणेश चतुर्थी?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश उत्सव मनाया जाएगा। इस हिसाब से 2026 में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन सभी भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा को अपने घर या पंडाल में स्थापित करेंगे। इस दिन देश के अनेक जगहों पर, खासकर महाराष्ट्र में ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश भगवान को अपने घर में विराजमान किया जाएगा।
धार्मिक जानकारों के मुताबिक, गणेश भगवान की स्थापना का सबसे शुभ समय सुबह के 11 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सभी भक्तों को विधि-विधान से गणेश भगवान को अपने घर में स्थापित करना चाहिए। इसके ठीक 10 दिनों बाद गणेश विसर्जन की प्रक्रिया करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल 1 सितंबर: ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा खेल, किसकी बदलेगी दशा?
क्या है पूजा की विधि?
गणेश चतुर्थी के दिन सभी भक्तों को सुबह उठकर स्नान करना चाहिए। साथ ही साफ कपड़े पहनकर घर के पूजा स्थान को साफ करें। पूजा स्थान की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं, जहां हर्ष-उल्लास और ढोल-नगाड़ों के उत्सव के साथ गणपति भगवान को स्थापित करें।
उसके बाद गणेश भगवान का संकल्प लेकर पूजा-पाठ करें। पूजा के दौरान सभी भक्तों को घी का दीपक जलाना चाहिए। भगवान को चंदन और कुमकुम से तिलक लगाएं। उसके बाद मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद पूरे परिवार को एक साथ मिलकर आरती करनी चाहिए, जिसके बाद 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें। धार्मिक जानकारों के मुताबिक, गणेश भगवान को घर में स्थापित करने से सभी भक्तों के घर में दुख और विघ्न खत्म होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का निवास होता है।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
