सनातन धर्म में कई धर्म ग्रंथ हैं, जिन्हें पढ़कर व्यक्ति को जीवन जीने की सीख मिलती है। हिंदू धर्म ग्रंथ गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु, स्वर्ग और नरक की गाथा बताई गई है। इसी के साथ ग्रंथ में जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें जानकर व्यक्ति जीवन जीने का सलीका सीख सकता है।
गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक है। जानकारी के लिए बता दें, इस ग्रंथ में भगवान विष्णु के बताए उपदेशों को लिखा गया है। इस ग्रंथ के दो खंड हैं। पहले खंड का नाम आचार कांड और दूसरे खंड का नाम प्रेत कांड है। ज्यादातर लोग सिर्फ यह जानते हैं कि गरुड़ पुराण में स्वर्ग और नरक के बारे में लिखा है, जबकि हकीकत में ग्रंथ के पहले भाग में लोगों के जीवन से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बताया गया है।
यह भी पढ़ें: 18 या 19 नवंबर कब मनाएं अक्षय नवमी? क्यों खास है यह पर्व, यहां जानें जवाब
गरुड़ पुराण में क्या लिखा है?
हर दिन 6 काम करें
इस ग्रंथ में लिखा है कि व्यक्ति को हर दिन 6 काम जरूर करने चाहिए। वह काम है कि व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठना और रात को समय पर सोना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को हर दिन स्नान करना, देवी-देवताओं की पूजा करना, हवन करना, देवी-देवताओं के नाम का जाप करना चाहिए। इसके अलावा जब घर में कोई भी मेहमान आए तो उनका आदर करना चाहिए।
दान-पुण्य की सीख
गरुड़ पुराण के पूर्व खंड में बताया गया है कि व्यक्ति को दान-पुण्य करना चाहिए और धैर्य के साथ जीवन जीना चाहिए। इसके साथ ही बताया गया है कि जो व्यक्ति बुरे कर्म करता है, उसे नरक की पीड़ा दी जाती है।ट
यह भी पढ़ें: 23 या 24 नवंबर कब मनाई जाए कार्तिक पूर्णिमा? तारीख से लेकर दीपदान का महत्व समझें
दुष्ट मित्रों से बचें
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को न सिर्फ बुरे कर्म करने से बचना चाहिए, बल्कि उन मित्रों से भी दूरी बनानी चाहिए, जो बुरे कर्म करने वाले और अनैतिक होते हैं। धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि दोस्तों की संगति से व्यक्ति का व्यवहार बदल सकता है।
स्वस्थ जीवन जीने की सीख
गरुड़ पुराण के आयुर्वेद वाले अंश में बताया गया है कि शरीर की देखभाल करना भी धर्म है। यानी व्यक्ति को अपने जीवन में केवल दूसरों की सेवा और धार्मिक कर्मकांड ही नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने खान-पान और सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: छठ खरना के बाद रखना होगा 36 घंटों का व्रत, खरना पर इन बातों का रखें ख्याल
कर्म ही धर्म
इस ग्रंथ में बताया गया है कि व्यक्ति का कर्म ही धर्म है। अगर व्यक्ति केवल देवी-देवताओं की पूजा-पाठ ही करता रहेगा और करियर के विकास के लिए कोई कर्म नहीं करेगा, तो व्यक्ति करियर में विकास नहीं कर सकता है। इसी के साथ ही बताया गया है कि हर व्यक्ति को उसके कर्मों का ही फल मिलता है। इसी वजह से व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं
