19 मई 2026, दिन मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज का दिन मंगल के प्रभाव से सभी लोगों की ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 1 है, जो सूर्य के प्रभाव को दर्शाता है। आज के दिन वृषभ राशि में सूर्य और बुध ग्रह का मिलन होने वाला है, जबकि चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह ग्रह स्थिति सभी राशियों के लिए विचारों में स्पष्टता को मजबूत करने वाली है।
आज आपकी ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। मंगलवार और मूलांक 1 का संयोग सरकारी अटके हुए मामलों को जल्द निपटाने में मदद करेगा। मिथुन का चंद्रमा बातचीत और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा, जिससे अटके हुए संवाद फिर से शुरू हो सकेंगे। आज का दिन कर्म प्रधान है, जहां सही योजना बनाकर काम करने से दिन अच्छा बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: किस रंग के कपड़े पहनने से चमक सकती है किस्मत? ज्योतिष शास्त्र में रंगों का रहस्
राशिफल और उपाय
1. मेष राशि
आज के दिन आपको ऑफिस में सराहना मिलेगी। बिजनेस में नए सौदे सफल होंगे। आज धन लाभ का योग बन रहा है, इस वजह से जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी भी सहकर्मी से बहस में न उलझें।
यह भी पढ़ें: 17 मई से 15 जून अधिकमास रहेगा, विष्णु का यह महीना खास क्यों है?
2. वृषभ राशि
आज आपकी ही राशि में सूर्य और बुध ग्रह का मिलन होने वाला है। जिस वजह से नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के रास्ते खुलेंगे। आज अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें, वरना परिवार में गलतफहमी हो सकती है।
आज क्या करें: सुबह उगते सूर्य को जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।
3. मिथुन राशि
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आपके निर्णय सटीक रहेंगे। धन कमाने के नए रास्ते खुलने वाले हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, भाई-बहनों से मदद मिलेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा और सेहत अच्छी रहेगी।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
आज क्या न करें: अहम काम करने में आलस न करें।
4. कर्क राशि
ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापारिक यात्राएं थका देने वाली होंगी। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता सता सकती है, धैर्य से काम लें।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल दान करें।
आज क्या न करें: आज कोई बड़ा निवेश या नया काम शुरू न करें।
यह भी पढ़ें: मौत के बाद 'आत्मा' का क्या होता है? इस्लाम से सनातन धर्म तक धर्मग्रंथों से समझिए
5. सिंह राशि
मूलांक 1 आपके लिए बेहद शुभ है। इस वजह से करियर में बड़ी सफलता और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के बेहतरीन अवसर हाथ लगेंगे। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है, प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज क्या करें: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
आज क्या न करें: अहंकार की भावना को खुद पर हावी न होने दें।
6. कन्या राशि
नौकरी करने वाले लोगों के काम की तारीफ होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा, पारिवारिक माहौल शांत रहेगा।
आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं।
आज क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करके कोई फैसला न लें।
7. तुला राशि
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। खर्चों पर लगाम लगाएं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, साथ ही पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
आज क्या करें: मंदिर में कपूर का दान करें या कपूर जलाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी काम में टालमटोल करने से बचें।
यह भी पढ़ें: ग्रहों की महायुति से क्या चमकेगा आपका भाग्य? पढ़ें राशिफल
8. वृश्चिक राशि
ऑफिस के दुश्मनों से सावधान रहें। खुद को विवादों से दूर रखना ही समझदारी है। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें, लॉटरी या सट्टेबाजी से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है, इस वजह से शांत रहें।
आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
9. धनु राशि
बिजनेस में आज आपको मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में नई दिशा मिलेगी। धन कमाने का मौका मिलेगा, सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।
आज क्या करें: माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज अपनी गुप्त योजनाएं किसी के साथ साझा न करें।
10. मकर राशि
आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसका फल आने वाले दिनों में मिलेगा। खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए गैर-जरूरी चीजों पर पैसा न बहाएं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, परिवार में एकता बनी रहेगी।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: काम के सिलसिले में किसी से कड़वे वचन न बोलें।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते कैसी रहेगी आपकी किस्मत, कब आएंगे अच्छे दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
11. कुंभ राशि
विद्यार्थियों का आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में आपके विचारों को तवज्जो मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी पुरानी योजनाएं दोबारा शुरू होंगी।
आज क्या करें: गाय को हरी घास या रोटी खिलाएं।
आज क्या न करें: किसी भी नए काम में अति-उत्साह के कारण लापरवाही न बरतें।
12. मीन राशि
नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सुख-साधनों की खरीदारी पर खर्च होगा, लेकिन बैंक बैलेंस सुरक्षित रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में शांति बनाए रखने के लिए समझौता करना पड़ सकता है।
आज क्या करें: जरूरतमंदों में फल या मिठाई का वितरण करें।
आज क्या न करें: आज घर के बड़ों की किसी बात की अनदेखी न करें।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।
