नया दिन क्या संदेश लेकर आ रहा है, इसे जानने की उत्सुकता हर किसी में रहती है। खासकर जब बात करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों की हो, तो लोग दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करना पसंद करते हैं। इसी क्रम में 17 जनवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास माना जा रहा है। इस दिन का मूलांक 8 है, जिस पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। शनि को कर्म, अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी का कारक माना जाता है, इसलिए यह दिन मेहनत और संयम की परीक्षा लेने वाला हो सकता है।
ज्योतिष के अनुसार, 17 जनवरी का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और स्थिरता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में फैसले सोच-समझकर लेने होंगे, आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा और निजी रिश्तों में संयम से काम लेना लाभदायक होगा। इस दिन क्या करना शुभ रहेगा, किन बातों से बचना चाहिए और किन क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी है, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल सामने आया है, जो दिन को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: कैवल्य क्या है? इसे लेकर जैन और बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है?
दिन का मूलांक
मूलांक: 8
(17 तारीख का योग 1+7 = 8)
मूलांक 8 का संबंध शनि से होता है। यह दिन कर्म, धैर्य, जिम्मेदारी और अनुशासन का संकेत देता है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
मेष राशि
आज का दिन मेहनत भरा लेकिन फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य रखें और गुस्से पर काबू रखें।
क्या करें: अधूरे काम पूरे करें, वरिष्ठों (अपने बड़े) की सलाह मानें।
क्या न करें: जल्दबाजी में निर्णय न लें, विवाद से बचें।
वृषभ राशि
आज का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
क्या करें: बजट बनाकर खर्च करें, जरूरी कामों पर ध्यान दें।
क्या न करें: उधार देने या लेने से बचें।
मिथुन राशि
आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। सोच-विचार ज्यादा रहेगा। संवाद (बातचीत) में संयम जरूरी है।
क्या करें: ध्यान या योग करें, लिखित (लिखने वाला काम) कार्य करें।
क्या न करें: अफवाहों पर विश्वास न करें, जल्दी रिएक्शन (प्रतिक्रिया) न दें।
यह भी पढ़ें: क्या होता है जल्लीकट्टू, जानें इससे जुड़ी प्रथा क्या है?
कर्क राशि
आज आपका दिन भावनात्मक रूप से दिन संवेदनशील रहेगा। परिवार से जुड़ी चिंता हो सकती है लेकिन स्थिति संभल जाएगी।
क्या करें: अपनों से खुलकर बात करें।
क्या न करें: मन में बातें दबाकर न रखें।
सिंह राशि
आज के दिन कामकाज में आपकी मेहनत दिखाई देगी लेकिन प्रशंसा थोड़ी देर से मिलेगी। धैर्य जरूरी है।
क्या करें: अनुशासन बनाए रखें, जिम्मेदारी निभाएं।
क्या न करें: अहंकार या जिद से बचें।
कन्या राशि
आज के दिन योजनाओं को अमल में लाने के लिए अच्छा है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
क्या करें: दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
क्या न करें: लापरवाही या आलस्य न करें।
तुला राशि
आज के दिन संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी है। रिश्तों और काम दोनों में समझदारी दिखानी होगी।
क्या करें: बातचीत से समस्या सुलझाएं।
क्या न करें: किसी एक पक्ष का अंधा समर्थन न करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आत्ममंथन का है। पुराने अनुभव काम आएंगे। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
क्या करें: रणनीति बनाकर आगे बढ़ें।
क्या न करें: अपनी योजनाएं सबको न बताएं।
धनु राशि
आज के दिन भविष्य की योजना बन सकती है। सोच सकारात्मक रहेगी लेकिन खर्च बढ़ सकता है।
क्या करें: लक्ष्य तय करें, सीखने पर ध्यान दें।
क्या न करें: जोखिम भरे निवेश (इंवेस्टमेंट) से बचें।
मकर राशि
मूलांक 8 का प्रभाव आपकी राशि पर खास रहेगा। काम में स्थिरता और प्रगति मिलेगी।
क्या करें: मेहनत और अनुशासन बनाए रखें।
क्या न करें: नियमों की अनदेखी न करें।
कुंभ राशि
आज के दिन दोस्तों या सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। धैर्य से काम लें तो स्थिति सुधर जाएगी।
क्या करें: शांत रहकर बात करें।
क्या न करें: कटु शब्दों का इस्तेमाल न करें।
मीन राशि
आज का दिन भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
क्या करें: कला, संगीत या ध्यान से जुड़ें।
क्या न करें: दूसरों की बातों से खुद को कमजोर न करें।
