महाशिवरात्रि है। ब्रह्मांड में ग्रहों का संयोग बदल रहा है। फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि और 15 फरवरी यानी रविवार का दिन होने के साथ-साथ मूलांक 6 का है जो कि ज्योतिष दृष्टि से बहुत खास है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 6 नंबर का स्वामी शुक्र होता है जो सुख-सुविधाओं और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में यह दिन कला, परिवार और आपसी रिश्तों को सुधारने के लिए सबसे सटीक है।
जहां तक चंद्रमा की बात करें वह कुंभ राशि में रहेंगे जो हमें लीक से हटकर सोचने और समाज के लिए कुछ नया करने की प्रेरणा देंगे। आइए जानते हैं कि सितारों की चाल किस राशि के लिए क्या खास लेकर आई है।
यह भी पढ़ें: क्यों खास है गढ़मुक्तेश्वर धाम? जानें मुक्ति से जुड़ी कहानी
सभी 12 राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन जोश और नई उमंग से भरा है। आपको नए मौके मिलेंगे।
क्या करें: बस गुस्से पर काबू रखें और जल्दबाजी में पैसा कहीं न फंसाएं।
क्या न करें: परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
वृष राशि
आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत है।
क्या करें: निवेश की प्लानिंग करें और अपनों की सलाह लें।
क्या न करें: फालतू के खर्चों और बहसबाजी से दूर रहना ही समझदारी होगी।
मिथुन राशि
आपकी बातों का जादू आज लोगों पर चलेगा।
क्या करें: नेटवर्किंग और नई चीजें सीखने के लिए दिन अच्छा है।
क्या न करें: व्यर्थ की गपशप में समय बर्बाद न करें।
कर्क राशि
आज घर-परिवार में खुशियां रहेंगी।
क्या करें: मन को शांत रखने के लिए योग करें।
क्या न करें: भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
सिंह राशि
आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज लोगों को प्रभावित करेगी।
क्या करें: दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
क्या न करें: बस अपने भीतर अहंकार न आने दें।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: 12 फरवरी को गुरु और मूलांक 3 का बन रहा खास संयोग
कन्या राशि
आपकी पुरानी मेहनत का फल आज मिल सकता है।
क्या करें: अपनी सेहत और काम के व्यवस्थित तरीके पर ध्यान दें।
क्या न करें: छोटी-छोटी बातों की चिंता छोड़ दें।
तुला राशि
कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत प्यारा है।
क्या करें: खान-पान का ध्यान रखें।
क्या न करें: फैसले लेने में ज्यादा देर न करें।
वृश्चिक राशि
आज आपकी मानसिक शक्ति बढ़ेगी।
क्या करें: आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
क्या न करें: मन में किसी के प्रति कड़वाहट न रखें और सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि
कुछ नया सीखने और कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
क्या करें: सकारात्मक रहें।
क्या न करें: पैसों के मामले में कोई बड़ा रिस्क न लें।
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में नहीं दिखेगा असर, गर्भवती महिलाओं के लिए क्या सावधानी?
मकर राशि
करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
क्या करें: अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों पर काम करें।
क्या न करें: काम के चक्कर में परिवार और सेहत को नजरअंदाज न करें।
कुंभ राशि
आज आपके दिमाग में नए और अनोखे आइडिया आएंगे।
क्या करें: समाज में मेल-जोल बढ़ाने से फायदा मिलेगा।
क्या न करें: ध्यान रहे कि अपनी बात मनवाने के चक्कर में अपनों से न उलझें।
मीन राशि
कल्पना शक्ति और अध्यात्म के लिए दिन सबसे अच्छा है।
क्या करें: रचनात्मक काम करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
क्या न करें: हकीकत से मुंह न मोड़ें और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।
