हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बेहद खास माना जाता है। आध्यात्म और पर्व-त्योहार के नजरिए से देखें तो इस साल कुआर का महीना भी बेहद खास है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, कार्तिक महीना भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इसी वजह से कार्तिक महीने में लोगों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा। इसके साथ ही कुआर महीने में लोगों को न सिर्फ पितरों का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि मां दुर्गा और भगवान राम की कृपा भी लोगों पर बरसेगी। कुआर महीने में कई पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे।

 

इस महीने शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामनवमी और करवा चौथ जैसे खास त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने की शुरुआत पितृ पक्ष से हो चुकी है। पितृ पक्ष के बाद इस महीने कई त्योहार मनाए जाएंगे। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस महीने का बेहद खास महत्व है। इस दौरान लोगों पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। अब सवाल उठता है कि कुआर महीने का महत्व क्या है?

यह भी पढ़ें: माता-पिता और पूर्वजों का श्राद्ध तिथि के अनुसार क्यों होता है? जानिए इसका महत्व

कुआर महीने के त्योहार

 3 अक्टूबर 2026: महालक्ष्मी व्रत
 6 अक्टूबर 2026 : इंदिरा एकादशी
10 अक्टूबर 2026:  सर्वपितृ अमावस्या 
11 अक्टूबर 2026 : शारदीय नवरात्रि
19 अक्टूबर 2026 :दुर्गाष्टमी पूजन
20 अक्टूबर 2026: महानवमी

 

यह भी पढ़ें: दुख और चिंता क्या हैं? अष्टावक्र गीता का यह रहस्य समझिए, आसान होगी जिंदगी


20 अक्टूबर 2026: विजयादशमी
21 अक्टूबर 2026 : नवरात्रि व्रत पारण
25 अक्टूबर 2026 : शरद पूर्णिमा व्रत

25 अक्टूबर 2026 : कोजागर व्रत
26 अक्टूबर 2026 : वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर 2026 :  करवाचौथ व्रत

 

यह भी पढ़ें: Gen Z के लिए Manifestation नया ट्रेंड, धर्मग्रंथों में क्या लिखा है?

कुआर महीना क्यों है खास?

जहां एक तरफ सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक का महीना भगवान विष्णु का प्रिय महीना है। माना जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे ठीक विपरीत कुआर के महीने को लेकर अलग महत्व है। इस महीने की शुरुआत में लोगों को अपने पूर्वजों को याद करना चाहिए। उसके ठीक बाद सभी लोग शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाकर मां दुर्गा की पूजा करेंगे। इसके ठीक नौवें दिन लोगों को भगवान राम की आराधना करने का मौका मिलेगा। इसका मतलब साफ है कि कुआर महीना आध्यात्मिक नजरिए से बेहद खास है।

 

कुआर महीने को अश्विन का महीना भी कहते हैं। इस महीने की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है, जो कि 26 अक्टूबर तक रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह साल का सातवां महीना है, जिसमें अश्विनी नक्षत्र का खास प्रभाव रहेगा। इस वजह से लाखों भक्त इस महीने सकारात्मक महसूस करेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने व्यक्ति को न सिर्फ त्योहार मनाना चाहिए, बल्कि इसके साथ व्रत और दान-पुण्य भी करना चाहिए।

 

नोट:यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।