शनिवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के जीवन में कुछ खास बदलाव आएंगे। जहां एक तरफ कई लोगों के जीवन में नई खुशियां आएंगी, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को शनिदेव के प्रभाव से आज कुछ नई सीख मिलेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ग्रहों की चाल की बात करें तो पूरे दिन चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे धनु राशि के लोगों को मानसिक शांति और मजबूती मिलेगी। शनिवार का दिन होने के कारण कर्मफल दाता शनिदेव की आराधना का भी विशेष संयोग बना हुआ है। इस दिन का मूलांक 5 है, जो बुद्धि और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है।
आज की खास बात यह भी है कि इस दिन छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना है, जब सभी लोग सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करेंगे। आज की ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। कई लोग ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि, लोगों को अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना होगा। कुल मिलाकर, 14 नवंबर 2026 की यह ऊर्जा हर राशि के जातकों को आत्म-सुधार, पेशेवर उन्नति और व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती के नए अवसर प्रदान कर रही है।
यह भी पढ़ें: खूबसूरती बढ़ाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथों में बताए गए हैं मंत्र, समझिए इनका अर्थ
राशिफल
मेष राशि
आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। लव पार्टनर के साथ बातचीत बेहतर होगी। मन की बातें बताने से रिश्तों की दूरियां मिटेंगी और आपसी समझ मजबूत होगी।
क्या करें: खास कामों को सुबह ही पूरा करें।
क्या न करें: किसी भी बात पर तुरंत गुस्सा न हों।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत शाम या डिनर का प्लान बन सकता है।
क्या करें: बजट बनाकर चलें।
क्या न करें: दूसरों की बातों में आकर फैसले न लें।
मिथुन राशि
आपकी क्रिएटिविटी ऑफिस के काम में जादू बिखेरेगी। धन कमाने के नए स्रोत खुल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस और मिठास बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति के आने की आहट हो सकती है।
क्या करें: अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सबके सामने रखें।
क्या न करें: एक साथ बहुत सारे कामों में हाथ न डालें।
यह भी पढ़ें: विद्युतजिह्वा और रावण में दुश्मनी क्यों थी? कहानी कालकेय दानवों की
कर्क राशि
नौकरी में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। छिपे हुए विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, उधार देने से बचें। मन की उलझनें लव पार्टनर के साथ शेयर करें।
क्या करें: अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
सिंह राशि
नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। प्रमोशन या इंक्रीमेंट से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।
क्या न करें: अहंकार को अपने स्वभाव में बिल्कुल न आने दें।
कन्या राशि
आपकी मेहनत और परफेक्शन आज रंग लाएगी। रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा गति पकड़ेंगे। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ है। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।
क्या करें: अपने काम पहले करें, फिर दूसरों की मदद करें।
क्या न करें: छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा दुखी न हों।
यह भी पढ़ें: नवंबर का महीना सिख और ईसाई धर्म के लिए भी क्यों है खास? वजह जानिए
तुला राशि
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए काम सफल रहेंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर लव पार्टनर के साथ कोई पुराना मनमुटाव चल रहा था, तो आज बातचीत से वह दूर हो जाएगा।
क्या करें: सौंदर्य संबंधी कार्यों में रुचि लें।
क्या न करें: निर्णय लेने में दुविधा न रखें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
क्या करें: अपने गुस्से पर संयम रखें।
क्या न करें: दुश्मनों पर आंख मूंदकर भरोसा बिल्कुल न करें।
धनु राशि
चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान रहने वाले हैं, जिसके प्रभाव से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ के लिए दिन बहुत ही शानदार है।
क्या करें: सकारात्मक सोच रखें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।
यह भी पढ़ें: नहाय-खाय से छठ महापर्व शुरू, देश में कैसा है माहौल? देखें तस्वीरें
मकर राशि
नौकरी में आपके कड़े परिश्रम की बदौलत उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का स्नेह और समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
क्या करें: अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
क्या न करें: काम के तनाव को परिवार पर हावी न होने दें।
कुंभ राशि
नेटवर्किंग और सोशल सर्किल का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष फलदायी है। दोस्तों के साथ पार्टी या गेट-टुगेदर का माहौल बनेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में खुलापन और पारदर्शिता बनाए रखें।
क्या करें: नई तकनीकों और विचारों को अपने कार्य में शामिल करें।
क्या न करें: किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें।
मीन राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बचत पर भी ध्यान दें। लव पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपके मन को सुकून और प्रसन्नता देगा।
क्या करें: जरूरतमंदों की सेवा करें।
क्या न करें: भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
