नवंबर महीने का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाले सात दिनों में ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। क्योंकि ग्रहों की स्थिति में खास बदलाव होंगे। 16 नवंबर को सूर्यदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं चंद्रदेव 17 नवंबर को दोपहर में कुंभ राशि में रहेंगे। फिर 20 नवंबर को चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 22 नवंबर को मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की चाल की वजह से कई लोग जोश महसूस करेंगे, वहीं कुछ लोगों को इस कठिनाइंयों का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ राशियों को इस हफ्ते लोगों को पुराने काम पूरे करने और लंबे समय से अटके मामलों को सुलझाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने और लंबे समय के लिए पैसा लगाने के लिहाज से भी यह हफ्ता अच्छा रहेगा। आइए जानें मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए यह हफ्ता कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ मृत्यु के बाद की राह ही नहीं, जीवन जीने का सलीका भी सिखाता है गरुड़ पुराण
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
इस हफ्ते नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। लव लाइफ में पारदर्शिता बनाए रखें, साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
क्या करें: निर्णय लेते वक्त दूसरों की सलाह से लें।
क्या न करें: क्रोध और अहंकार से बिल्कुल बचें।
वृषभ राशि
करियर में नए अवसर मिलेंगे और सहकर्मियों का पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। लव लाइफ में रोमांस और आपसी समझ का दौर रहेगा।
क्या करें: बजट बनाकर वित्तीय योजनाएं तय करें।
क्या न करें: किसी भी सूरत में उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में बातचीत की कमी को दूर करें और अपने साथी की बात को भी ध्यान से सुनें।
क्या करें: अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे बड़े निवेश न करें।
यह भी पढ़ें: 18 या 19 नवंबर कब मनाएं अक्षय नवमी? क्यों खास है यह पर्व, यहां जानें जवाब
कर्क राशि
हफ्ते की शुरुआत में नौकरी अधिक रह सकता है लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्चों से बचना समझदारी होगी।
क्या करें: योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
क्या न करें: किसी की बातों में आकर निर्णय न लें।
सिंह राशि
इस हफ्ते आपकी आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। करियर में उन्नति के नए रास्ते नजर आएगें और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लव लाइफ में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
क्या करें: अपनी वाणी में मिठास और संयम रखें।
क्या न करें: आत्मविश्वास में आकर जोखिम भरे फैसले न लें।
कन्या राशि
इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह शानदार है, आपसी विश्वास और अधिक गहरा होगा।
क्या करें: अपने कागजी दस्तावेजों को संभालकर रखें।
क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।
यह भी पढ़ें: 23 या 24 नवंबर कब मनाई जाए कार्तिक पूर्णिमा? तारीख से लेकर दीपदान का महत्व समझें
तुला राशि
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं, धन की आवक बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस और अपनापन आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भरेंगे।
क्या करें: अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें।
क्या न करें: आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
वृश्चिक राशि
सूर्य के प्रभाव से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
क्या करें: अपने स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें।
क्या न करें: दुश्मनों की चाल से सावधान रहें।
धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल संकेत हैं, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
क्या करें: सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
क्या न करें: भाग्य के भरोसे पूरी तरह न बैठें, कर्म करते रहें।
यह भी पढ़ें: छठ खरना के बाद रखना होगा 36 घंटों का व्रत, खरना पर इन बातों का रखें ख्याल
मकर राशि
नौकरी में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है, जिसे बातचीत के जरिए आसानी से सुलझाया जा सकता है।
क्या करें: अपने काम पर पूरी तरह फोकस बनाए रखें।
क्या न करें: ऑफिस की राजनीति से दूर रहें।
कुंभ राशि
इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बीतेगा।
क्या करें: नई तकनीकों को सीखने का प्रयास करें।
क्या न करें: अपने जरूरी कामों को कल पर न टालें।
मीन राशि
आध्यात्मिक कामों में आपका झुकाव बढ़ेगा। करियर में सामान्य प्रगति होगी, लेकिन सहकर्मियों से तालमेल बिठाकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, बजट से बाहर जाकर खर्च करने से बचें।
क्या करें: अपने मन की बात पर भरोसा रखें।
क्या न करें: तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
