12 से 18 अक्टूबर तक का यह हफ्ता बेहद सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान देश-दुनिया के लाखों लोग शारदीय नवरात्रि के पर्व का उत्साह मनाते नजर आएंगे। इसके अलावा, इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्रों में खास बदलाव आएगा, जिसके प्रभाव से लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। ग्रहों की चाल की बात करें तो इस हफ्ते की शुरुआत में सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो हफ्ते के आखिरी दिन तुला राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, पूरे हफ्ते बुध और शुक्र ग्रह तुला राशि में स्थित रहेंगे। मंगल ग्रह इस दौरान कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों के कारण लोगों के भाग्य में खास बदलाव आ सकता है।
इस हफ्ते ग्रहों की चाल लोगों को जीवन में नई शुरुआत करने की ऊर्जा देगी। शारदीय नवरात्रि के शुरुआती दिनों में लोगों में भक्ति की भावना जागेगी। इसके साथ ही, देवी मां के आशीर्वाद से कई लोगों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 राशि वालों के लिए यह हफ्ता करियर, आर्थिक स्थिति और प्रेम जीवन के लिहाज से कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 12 अक्टूबर का राशिफल: मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से मिलेगी मन की शांति?
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में आपके कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। इसके साथ ही आपको इस हफ्ते किसी काम को पूरा करने के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी।
क्या करें: महत्वपूर्ण कामों को सुबह के समय ही पूरा करें।
क्या न करें: गुस्से में आकर सहकर्मियों से तीखी बहस करने से बचें।
वृषभ राशि
यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक रहेगा। हफ्ते के पहले दिन आप कठिन से कठिन काम धैर्य के साथ निपटा पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन करियर में अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है।
क्या करें: अपने खान-पान और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें।
क्या न करें: पैसों के लेन-देन में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न दिखाएं।
मिथुन राशि
इस हफ्ते की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। हालांकि, हफ्ते के आखिरी दिनों में परिस्थितियां बदल जाएंगी और आप सकारात्मक महसूस करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है।
क्या करें: अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।
क्या न करें: ज्यादा उत्साहित होकर अपना काम न बिगाड़ें।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के जलकंटेश्वर मंदिर की क्या है कहानी? PM नरेंद्र मोदी ने किए दर्शन
कर्क राशि
इस हफ्ते आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिस वजह से आपके कई काम पूरे हो सकते हैं। इससे आपका मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।
क्या करें: नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें।
क्या न करें: करियर से जुड़ा कोई गलत निर्णय न लें।
सिंह राशि
अगर आप पिछले कुछ दिनों से करियर या कारोबार में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो वे समस्याएं जल्द ही दूर हो सकती हैं। इस हफ्ते आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
क्या करें: अपने जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें।
क्या न करें: अहंकार को अपने रिश्तों के बीच न आने दें।
कन्या राशि
यह हफ्ता आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपको अचानक किसी वजह से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि, हफ्ते के आखिर में आपको धन लाभ भी मिल सकता है।
क्या करें: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और समय पर आराम करें।
क्या न करें: अपनों की भावनाओं की अनदेखी न करें।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 10 महाविद्याओं से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा, क्या हैं महाविद्या?
तुला राशि
आपको धन कमाने के नए रास्ते नजर आएंगे। इन रास्तों को अपनाकर आपको धन लाभ भी हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
क्या करें: आत्मविश्वास से भरे रहें और नए अवसरों का स्वागत करें।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखलअंदाजी करने से बचें।
वृश्चिक राशि
इस हफ्ते विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, लेकिन आपकी सतर्कता से वे असफल रहेंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
क्या करें: अपने राज किसी को भी शेयर न करें।
क्या न करें: विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें।
धनु राशि
ऑफिस में टीम वर्क के जरिए किए गए कामों में आपको सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के सहयोग से प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा।
क्या करें: अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखें।
क्या न करें: शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने के लालच में बिल्कुल न पड़ें।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन होती है देवी शैलपुत्री की पूजा, कौन से मंदिर प्रसिद्ध हैं?
मकर राशि
आपके लिए नया बिजनेस शुरू करने का समय शुभ है। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता आएगी और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
क्या करें: अपने वरिष्ठों के सुझावों का सम्मान करें और उन्हें अमल में लाएं।
क्या न करें: काम के तनाव को घर के माहौल पर हावी न होने दें।
कुंभ राशि
रिसर्च के काम से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। इससे आपसी नजदीकियां और अधिक बढ़ेंगी।
क्या करें: नई चीजों को सीखने और समझने के प्रति अपनी उत्सुकता बनाए रखें।
क्या न करें: अपना मानसिक संतुलन न खोएं और धैर्य बनाए रखें।
मीन राशि
इस हफ्ते छिपे हुए विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें और लव पार्टनर के साथ संवादहीनता न होने दें।
क्या करें: अपने इष्टदेव की आराधना करें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी को भी उधार देने से बचें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
