इस साल नवंबर का महीना कई धर्मों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस महीने कई धर्मों के विशेष त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने जहां एक तरफ हिंदू धर्म का दिवाली त्योहार मनाया गया, वहीं दूसरी तरफ सिख धर्म में भी कुछ खास त्योहार मनाए जाएंगे। इसी के साथ ईसाई धर्म के लोग भी इस महीने कई त्योहार मनाएंगे।

 

नवंबर महीने में ही हिंदू धर्म का दिवाली त्योहार मनाया गया। इसके बाद 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार खास तौर पर बिहार और झारखंड में मनाया जाता है। अब सवाल उठता है कि इस महीने में सिख और ईसाई धर्म के कौन-कौन से खास त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, इन सवालों के जवाब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कब मनाएं छठ पूजा पर्व? नहाय-खाय से लेकर ऊषा अर्घ्य की तारीख और महत्व जानिए

सिख धर्म के त्योहार

इस साल 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। यह दिन सिख धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। गुरु नानक जी के विचारों और शिक्षाओं को सिख धर्म के लोग मानते हैं। माना जाता है कि इसी दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इसी वजह से कई लोग इस दिन गुरुद्वारे जाकर प्रार्थना करते हैं। साथ ही, कई जगहों पर लंगर का आयोजन करके उत्सव मनाया जाता है।

 

इसके अलावा, कई महिलाएं अपने घरों में कीर्तन का आयोजन कराती हैं। यह त्योहार केवल गुरु नानक जी के जन्म का उत्सव नहीं है, बल्कि इसके जरिए लोग उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, अब कहां होगा केदार बाबा का दर्शन? जानिए

ईसाई में कौन से त्योहार मनाए जाएंगे?

नवंबर महीने में ईसाई धर्म के कई खास त्योहार मनाए जाएंगे। जहां 26 नवंबर को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाएगा, वहीं इसके बाद 29 नवंबर को एडवेंट का पहला रविवार और 30 नवंबर को सेंट एंड्रयूज डे मनाया जाएगा। इन्हीं त्योहारों की वजह से नवंबर का महीना ईसाई धर्म के लोगों के लिए भी खास है।

 

26 नवंबर को थैंक्सगिविंग फेस्टिवल मनाया जाएगा। यह त्योहार खास तौर पर अमेरिका में मनाया जाता है। इस दिन वहां राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं और जीवन में मिली खुशियों और अच्छी चीजों के लिए आभार व्यक्त करते हैं। कई लोग चर्च जाकर प्रार्थना भी करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: छठ के अलावा किन पर्वों में होती है डूबते सूर्य की पूजा? जानिए महत्व

 

इसके बाद 29 नवंबर को एडवेंट का पहला रविवार मनाया जाएगा। इस दिन कई चर्चों में एडवेंट की शुरुआत होती है। इस अवसर पर एडवेंट रिंग में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की जाती है। ईसाई धर्म में एडवेंट को क्रिसमस की तैयारी और नए धार्मिक वर्ष की शुरुआत के तौर पर देखा जाता है।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।