आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और ओपनर अभिषेक शर्मा को अचानक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। टीम इंडिया ने इस बात की जानकारी सार्वजनिक की है। अभिषेक शर्मा का अचानक बीमार हो जाना टीम इंडिया के फैंस के लिए और टीम मैनेजमेंट के लिए बेहद चिंताजनक है। पिछले एक साल से अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में मैच विनर साबित हुए हैं।

 

बताया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा को पेट में दिक्कत के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पातल में अभिषेक शर्मा को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। शुरुआती जांच में उनके पेट में इन्फेक्शन की पुष्टि हुई, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला किया। 

 

यह भी पढ़ें: कभी पाकिस्तान के लिए खेले, अब खिलाफ उतरे, क्या है एहसान आदिल की कहानी?

कब होंगे डिसचार्ज?

पेट में इन्फेकशन के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। असली समस्या का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। यह अभी साफ नहीं है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिलेगी या नहीं। लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर चिंतित है और उनकी अगली मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा की रिकवरी और डिस्चार्ज को लेकर अंतिम फैसला डॉक्टरों की सलाह के बाद लिया जाएगा।

ट्रेनिंग सेशन में नहीं हुए शामिल

अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं। मुंबई में अमेरिकी टीम के खिलाफ उन्होंने मैच खेला था लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है। पेट में दिक्कत के कारण मंगलवार को हुए ट्रेनिंग सेशन में भी वह शामिल नहीं हुए थे। अभिषेक शर्मा की हेल्थ के बारे में बात करते हुए टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन ने कहा कि अभिषेक शर्मा को अभी भी पेट में दिक्कत है। 12 फरवरी को टीम इंडिया का नामीबिया के साथ मैच है। अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर सहायक कोच ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि वह मैच तक उपलब्ध हो जाएंगे। 

क्या वॉशिंगटन सुंदर होंगे शामिल?

अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर अभी तक कोई अन्य अपडेट सामने नहीं आया है और 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा पेट की प्रॉब्लम से अब ठीक हो रहे हैं। इसलिए वह गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर की टीम में वापसी हो सकती है। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर कल टीम में शामिल हुए और आज प्रैक्टिस करेंगे। अभिषेक को अभी पेट की कुछ प्रॉब्लम है। लेकिन उम्मीद है कि वह कुछ दिनों में मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, USA को 32 रन से हराया

बुमराह दिखे फिट

अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है लेकिन जसप्रीत बुमराह की ओर से टीम को राहत मिली है। बुमराह पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। वह प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए और कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी स्पीड में बॉलिंग भी की। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा, 'बुमराह ने 10 दिनों से बॉलिंग नहीं की है लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनका मूवमेंट अच्छा है। हम शुक्रवार को प्रैक्टिस के बाद टीम फाइनल करेंगे।' अगर बुमराह, अभिषेक और वॉशिंगटन सुंदर फिट होते हैं तो टीम इंडिया को प्लेइंग 11 के लिए अहम फैसले लेने होंगे।