जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार (13 सितंबर) को US ओपन मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया। उन्होंने न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से हराकर इस साल का अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल हासिल किया। यह मुकाबला 3 घंटा और 33 मिनट तक चला।

 

ज्वेरेव ने इससे पहले फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अब वह पहली बार यूएस ओपन चैंपियन भी बन गए हैं। खिताबी जीत से ज्यादा फाइनल के दौरान उनका रिएक्शन सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, मैच पॉइंट पर फोरहैंड गलती से शेल्टन का शॉट बाहर चला गया और ज्वेरेव ने मैच जीत लिया लेकिन उन्होंने तुरंत जश्न नहीं मनाया। वह अगले पॉइंट की तैयारी करते दिखे।

 

ज्वेरेव को पता नहीं था कि वह जीत चुके हैं। जैसे ही उन्हें आर्थर ऐश स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के शोर से इस बात का एहसास हुआ कि वह चैंपियन बन चुके हैं, उन्होंने दोनों हाथ ऊपर उठाए और जीत की जश्न मनाया। इसके बाद वह हार से निराश शेल्टन से मिले। शेल्टन 2003 के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अमेरिकी मेंस खिलाड़ी बनने से एक जीत दूर थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। 

 

यह भी पढ़ें: 'फैसला BCCI का था', नकवी से ट्रॉफी न लेने पर बोले महिला क्रिकेट टीम के कोच

यह भी पढ़ें: भारत ने सिंदारोव को सौंपी मशाल, उज्बेकिस्तान में होगा 46वां चेस ओलंपियाड

ज्वेरेव को 6 साल पहले मिली थी हार 

ज्वेरेव ने 6 साल पहले भी यूएस ओपन के फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन उन्हें डोमिनिक थिएम के हाथों दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 2020 के फाइनल में दो सेट की बढ़त हासिल कर ली थी। मगर इसके बाद वह लय खो बैठे। इस बार भी ज्वेरेव ने फाइनल के पहले दो सेट 6-3, 7-2 से जीत लिए थे लेकिन शेल्टन ने तीसरे सेट में वापसी कर पुरानी यादें ताजा कर दी लेकिन वर्ल्ड नंबर-2 ज्वेरेव ने चौथे सेट में शुरुआत में ही बढ़त बनाई और 6-2 से यह सेट जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया।