एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबलों में खिलाड़ियों के विवादास्पद व्यवहार पर ICC ने फैसला सुनाया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को अगले दो मैच के लिए बैन कर दिया गया है, वहीं सूर्य कुमार यादव को 30 फीसदी मैच फीस जुर्माना और 2 डिमेरिट पॉइंट्स का जुर्माना लगाया गया है।
हारिस रऊफ ने एशिया कप के दौरान कई भड़काऊ इशारे किए थे। सूर्यकुमार पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार करने के आरोप लगे थे। यह भी आरोप लगे थे कि उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी की है, खेल भावना का अपमान किया है। 14, 21 और 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों के दौरान हुए विवादों के बाद ICC के एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्यों ने केस की सुनवाई की।
सूर्यकुमार को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह खेल को बदनाम करने वाले आचरण से संबंधित है। साहिबजादा फरहान को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया। अर्शदीप सिंह को अनुच्छेद 2 के कथित उल्लंघन का दोषी नहीं पाया गया। एक वीडियो उनका भी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: FIDE विश्व कप 2025: प्रणव और अर्जुन ने जीत हासिल की, विदित ने किया ड्रॉ
विवाद की वजह क्या रही?
14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान का ग्रुप मैच था। हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस के 'कोहली-कोहली' नारों के जवाब में '6-0' का इशारा किया। उन्होंने यह प्लेन को मार गिराने वाला हाव-भाव दिखाया। यह समझा गया कि वह भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराने की बात कर रहे थे। फैंस इस पर भड़क गए थे।
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया था। वह सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए थे। उन पर राजनीति करने के आरोप लगे। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ा तो बैट को बंदूक की तरह पकड़कर सेलिब्रेट करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: जेमिमा को मिला था बेस्ट फील्डर वाला मेडल, फिर अमनजोत को क्यों दे दिया?
किसे क्या सजा मिली है?
हारिस रऊफ और सूर्या को 30% जुर्माना देना होगा। 2 पॉइंट्स पेनाल्टी लगी है। फरहान को चेतावनी दी गई है और एक डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना लगा है।21 सितंबर के मुकाबले के दिन अर्शदीप सिंह का जेस्चर वायरल हुआ, लेकिन ICC ने उन्हें बरी कर दिया। कोई सजा नहीं। दी है।
28 सितंबर के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने रऊफ को आउट करने के बाद फाइटर जेट जैसा इशारा किया। उन्होंने ऐसे इशारा किया हो कि फाइटर जेट डूब गया है।
हारिस रउफ पर भी विवादित इशारे करने के आरोप लगे। जसप्रीत बुमराह ने जुर्माना स्वीकार किया है। उन पर 1 डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना लगा है। हारिस रऊफ को 30 फीसदी जुर्माना और 2 डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना लगा है। वह 2 मैच तक बैन रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 'महिला टीम ने किया लेकिन पुरुष टीम कभी ऐसा नहीं करती', क्यों भड़के अश्विन?
किस आधार पर लगा जुर्माना?
ICC ने इन मामलों में आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन की बात कही है। यह अनुच्छेद खेल को बदमान करने वाले व्यवहारों से संबंधित है।
