एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल (22 सितंबर) खेला जाना है। गोल्ड मेडल मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। यह बड़ा मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार, सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। इसी मैदान पर मेंस क्रिकेट इवेंट का भी आयोजन होना है, जिसके मुकाबले 24 सितंबर से होंगे।

मेंस क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल कैसे बना है?

एशियाड में महिला क्रिकेट इवेंट में सीधे क्वार्टर-फाइनल मुकाबले हुए। थाईलैंड, मलेशिया और चीन जैसी कम रैंकिंग वाली टीमें भी क्वार्टर-फाइनल में बड़ी टीमों से टकराती नजर आईं। मगर मेंस प्रतियोगिता का शेड्यूल अलग तरह से बना है। यहां पहले प्रीलिमिनरी राउंड होंगे, जिसमें जापान, अफगानिस्तान, नेपाल, हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान की टीमें खेलती नजर आएंगी।

 

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी बड़ी टीमें सीधे क्वार्टर-फाइनल में उतरेंगी। इन टीमों को बेहतर सीडिंग दी गई है। ऐसे में ये शुरुआती राउंड में नहीं, बल्कि अंतिम-8 में दिखेंगी।

 

यह भी पढ़ें: IND vs JPN: जापान से पहली बार भिड़ेगी टीम इंडिया, कहां दिखेगा यह ऐतिहासिक मैच?

कौन, कैसे भिड़ेगा?

प्रीलिमिनरी राउंड में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। जापान, अफगानिस्तान और नेपाल ग्रुप-A में है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान ग्रुप-B में है। ये टीमें अपने-अपने ग्रुप में एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी, जिसके बाद हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश करेगी।

 

क्वार्टर-फाइनल में भारतीय टीम का सामना नेपाल या अफगानिस्तान से हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पहले से ही तय है कि टीम इंडिया प्रीलिमिनरी राउंड के ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। इस ग्रुप में जापान की टीम काफी कमजोर है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि अफगानिस्तान और नेपाल ही अगले राउंड में पहुंचेंगी। इसीलिए दोनों टीमों में से किसी एक टीम को भारत से टकराना पड़ सकता है।

 

पाकिस्तान की भिड़ंत ग्रुप-B की उप-विजेता से होगी। इस ग्रुप से हॉन्ग कॉन्ग और ओमान के आगे बढ़ने की संभावना है। यानी पाकिस्तानी टीम अपने अभियान का आगाज इन्हीं दोनों टीमों में से किसी एक टीम के खिलाफ करेगी। 

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम? श्रीलंका से है टक्कर

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी , यश ठाकुर, विपराज निगम

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता का पूरा शेड्यूल यहां देखें

 

तारीख मैच समय (भारतीय समयानुसार)
24 सितंबर जापान बनाम अफगानिस्तान सुबह 5:30 बजे से
  हॉन्ग कॉन्ग बनाम मलेशिया सुबह 10:30 बजे से
25 सितंबर हॉन्ग कॉन्ग बनाम ओमान सुबह 5:30 बजे से
  अफगानिस्तान बनाम नेपाल सुबह 10:30 बजे से
26 सितंबर जापान बनाम नेपाल सुबह 5:30 बजे से
  मलेशिया बनाम ओमान सुबह 10:30 बजे से
28 सितंबर पहला क्वार्टर-फाइनल सुबह 5:30 बजे से
  दूसरा क्वार्टर-फाइनल सुबह 10:30 बजे से
29 सितंबर तीसरा क्वार्टर-फाइनल सुबह 5:30 बजे से
  चौथा क्वार्टर-फाइनल सुबह 10:30 बजे से
1 अक्टूबर  पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे से
  दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से
3 अक्टूबर ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30 बजे से
  फाइनल सुबह 10:30 बजे से