एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में अब तक (22 सितंबर) 7 मेडल हैं। 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ भारत मेडल टैली में आठवें पायदान पर चल रहा है। महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं निशानेबाजों ने 5 मेडल पर निशाना साधा है, जिसमें 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल है। 1 ब्रॉन्ज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर सुचिका तरियाल ने हासिल किया।

 

जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियाड में भारत के 501 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 30 निशानेबाज हैं। शूटिंग टीम ने पिछले एशियन गेम्स में 7 गोल्ड समेत रिकॉर्ड 22 मेडल झटके थे। निशानेबाजों ने इस बार भी अच्छी शुरुआत की है लेकिन पिछले प्रदर्शन से वे अभी दूर नजर आ रहे हैं। हालांकि मनु भाकर, ईशा सिंह और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जैसे मेडल के बड़े दावेदारों के इवेंट होने बाकी हैं।

 

यह भी पढ़ें: जापान के खिलाफ आखिरी ओवर में बवाल, अंपायर से क्यों भिड़े श्रेयस-अक्षर?

भारतीय शूटिंग टीम कितने मेडल जीत सकती है?

30 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम 28 इवेंट में मेडल के लिए मुकाबला कर रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग टीम करीब 20 मेडल जीत सकती है। विमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह गोल्ड की प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने मई में म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप के फाइनल में 43/50 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ 25 मीटर पिस्टल इवेंट जीता था। इसके बाद जुलाई में उन्होंने हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

 

डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर भी 25 मीटर पिस्टल इवेंट में चुनौती पेश करेंगी। वह विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में भी मेडल के लिए उतरेंगी। इस इवेंट में सुरुचि सिंह भी मेडल की मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने  म्यूनिख में 2026 ISSF वर्ल्ड कप में 242.1 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतकर अपनी फॉर्म दिखाई है।

 

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी वाली मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम के भी गोल्ड दिलाने की प्रबल संभावना है। ऐश्वर्य इस साल फरवरी में एशियन चैंपियनशिप में 362.0 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड जीतकर आ रहे हैं। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में 4 मेडल जीते थे। रुद्रांक्ष ने इस एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में टीम और व्यक्तिगत दोनों इवेंट में मेडल दिला चुके हैं। वहीं नीरज से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

 

यह भी पढ़ें: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया, अक्षर पटेल ने बचाई लाज

एशियन गेम्स 2026 शूटिंग: भारत के मेडलिस्ट निशानेबाज

निशानेबाज/टीम इवेंट मेडल
एलावेनिल वलारिवान विमेंस 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर और विदरसा विनोद विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
हिमांशु ढिल्लों मेंस 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल मेंस 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज

 

एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के आगामी शेड्यूल  

23 सितंबर, बुधवार

 

  • विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:15 बजे

 

  • विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल टीम फाइनल - सुबह 6:15 बजे

 

  • मेंस स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • मेंस स्कीट टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस स्कीट टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल - सुबह 9:00 बजे

 

  • विमेंस स्कीट व्यक्तिगत फाइनल - सुबह 11:00 बजे सुबह

 

  • मेंस स्कीट व्यक्तिगत फाइनल - दोपहर 12:30 बजे

24 सितंबर, गुरुवार

 

  • मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:15 बजे

 

  • मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल टीम फाइनल - सुबह 6:15 बजे

 

  • स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • स्कीट मिक्स्ड टीम फाइनल - सुबह 11:15 बजे

 

  • मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल - दोपहर 12:15 बजे

25 सितंबर, शुक्रवार

 

  • 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन - सुबह 6:15 बजे

 

  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 7:15 बजे

 

  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस टीम फाइनल - सुबह 7:15 बजे

 

  • 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल - सुबह 8:30 बजे

 

  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस व्यक्तिगत फाइनल - सुबह 10:30 बजे

26 सितंबर, शनिवार

 

  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन विमेंस व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:15 बजे

 

  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन विमेंस टीम फाइनल - सुबह 6:15 बजे

 

  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन विमेंस व्यक्तिगत फाइनल - सुबह 9:30 बजे

27 सितंबर, रविवार

 

  • विमेंस 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:10 बजे

 

  • विमेंस 25 मीटर पिस्टल टीम फाइनल - सुबह 6:10 बजे

 

  • मेंस ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • मेंस ट्रैप टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस ट्रैप टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

28 सितंबर, सोमवार

 

  • विमेंस 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:10 बजे

 

  • विमेंस 25 मीटर पिस्टल टीम फाइनल - सुबह 6:10 बजे

 

  • मेंस ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • मेंस ट्रैप टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस ट्रैप टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल - सुबह 10:45 बजे

 

29 सितंबर, मंगलवार

 

  • मेंस ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • मेंस ट्रैप टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस ट्रैप टीम फाइनल - सुबह 6:30 बजे

 

  • विमेंस ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल - सुबह 10:30 बजे

 

  • मेंस ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल - दोपहर 12:00 बजे

30 सितंबर, बुधवार

 

  • मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:10 बजे

 

  • मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम फाइनल - सुबह 6:10 बजे

 

  • ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन - सुबह 6:30 बजे

 

  • ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल - सुबह 11:00 बजे

1 अक्टूबर, गुरुवार

 

  • मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सुबह 6:10 बजे

 

  • मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम फाइनल - सुबह 6:10 बजे