एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में हो रहा है। इस बार के एशियाड में 45 देशों के एथलीट्स 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने 501 खिलाड़ियों का दल भेजा है। ये खिलाड़ी 36 खेलों में मेडल की दावेदारी पेश करेंगे। भारतीय एशियन गेम्स स्क्वॉड में 267 परुष और 234 महिला एथलीट्स हैं। इनमें से 314 खिलाड़ी पहली बार एशियाड में उतर रहे हैं।

 

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन (21 सितंबर) तक 6 मेडल जीते हैं, जिनमें से 5 निशानेबाजों ने दिलाए हैं। विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रविवार को सिल्वर जीतकर मेडल का खाता खोला। इसके कुछ ही देर बाद इसी इवेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में एलावेनिल वालरिवन ने सिल्वर अपने नाम किया। सोमवार को मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भी सिल्वर पर निशाना साधा। करीब एक घंटे बाद हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने इस इवेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज जीता।

 

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर सुचिता तरियाल को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। वह विमेंस 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टियो से हार गईं। हालांकि मुकाबले का नतीजा काफी विवादित रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद कम वजन के आधार पर टियो को विजेता घोषित किया गया। सुचिता को ब्रॉन्ज ही मिला। बता दें कि भारत मेडल टैली में फिलहाल 10वें स्थान पर चल रहा है। मौजूदा स्थिति में एक गोल्ड जीतते ही वह छठे पायदान पर पहुंच जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सलाहकार का बेटा एशियन गेम्स से बाहर, वजन कम करने में हुआ बेहोश

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल
चीन 14 6 3 23
जापान 6 8 7 21
साउथ कोरिया 4 3 9 16
कजाकिस्तान 4 0 3 7
थाईलैंड 3 1 0 4
हॉन्ग कॉन्ग 1 2 2 5
मकाऊ 1 2 0 3
म्यांमार 1 1 1 3
कुवैत 1 0 1 2
भारत 0 4 2 6