एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस स्क्वॉड में नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। टीम की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले सलमान आगा को टीम में भी जगह नहीं मिली है। आगा के अलावा बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी ड्रॉप कर दिया गया है।

 

फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 पारियों में 383 रन ठोक दिए थे। फरहान के बल्ले से दो शतकीय पारियां आई थीं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन और शतक का रिकॉर्ड बनाया था। इस धांसू प्रदर्शन के बाद अब उन्हें टी20 टीम का कप्तान बना दिया गया है। फरहान इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार लीडरशिप रोल में दिखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम की क्या है कमजोरी, कौन सा डिपार्टमेंट मजबूत है?

यह खिलाड़ी बना उप-कप्तान

PCB ने अब्दुल समद को फरहान का डिप्टी बनाया है। समद के पास महज 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों का ही अनुभव है और वह इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए आखिरी बार पिछले साल मार्च में खेले थे। आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद जैसे नए चेहरों को टीम में जगह दी गई है। इन सभी खिलाड़ी को टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। 

 

एशियन गेम्स में मेस क्रिकेट इवेंट 24 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें 10 टीमें उतर रही हैं। इस इवेंट का मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान पिछले एडिशन में सिर्फ एक ही मैच जीत पाया था और चौथे स्थान पर रहा था।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ले आए 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, ODI में दूसरी बार मिली जीत

 

एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम - साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफियान मोकिम, उस्मान खान