एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजी टीम ने एक और गोल्ड मेडल हासिल करके इतिहास रच दिया है। इससे पहले इस साल भारत को मिले कुल 10 गोल्ड में से 3 तीरंदाजी में ही आए थे। अब चौथा गोल्ड भी तीरंदाजी में ही आया है। साउथ कोरिया के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय महिलाओं की रिकर्व टीम ने 5-3 से जीत हासिल की। इस टीम में अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहोड शामिल हैं।
यह भारत के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि एशियन गेम्स में महिला टीम ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। इस फाइनल मैच में पहले दो सेट 54-54 और 56-56 के स्कोर के साथ टाई हो चुके थे। हालांकि, तीसरे सेट में भारत ने 55-51 के स्कोर के साथ मजबूत बढ़ा ली। चौथा सेट भी 54-54 के स्कोर के साथ बराबर रहा। बता दें कि साउथ कोरिया इससे पहले साल 1994 में महिला टीम गेम में हारा था। वहीं, भारतीय महिला टीम ने 2010 और 2022 में कांस्य पदक जीते थे।
यह भी पढ़ें: Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल में बनाई जगह
मेडल टैली में भारत की स्थिति
तीरंदाजी में चौथा मेडल जीतने के साथ भारत 7वें नंबर पर और मजबूत हो गया है। अभी तक भारत के कुल 11 गोल्ड मेडल, 23 सिल्वर और 33 कांस्य पदक के साथ कुल 67 पदक हो गए हैं। थाईलैंड और ईरान 12-12 गोल्ड मेडल के साथ भारत से एक-एक कदम आगे हैं। वहीं, चीन का जलवा जारी है और वह 152 गोल्ड के साथ कुल 289 पदक जीतकर नंबर 1 पर है। मेजबान जापान ने कुल 59 पदक के साथ कुल 217 पदक जीते हैं।
यह भी पढ़ें: Asian Games: सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को धोया, अब फाइनल में PAK से मुकाबला
बता दें कि 1 अक्टूबर को कुल 6 मेडल जीते थे लेकिन एक भी गोल्ड नहीं आया। भारत ने कुल 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीते थे। भारतीय खिलाड़ियों ने सेलिंग और कुश्ती में सिल्वर जीते थे। वहीं, स्क्वैश में महिला और पुरुष टीमों कांस्य जीते। साथ ही, सेलिंग में महिला टीम ने एक कांस्य जीता और तीरंदाजी में भी एक कांस्य आया था।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।
