हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। बीते कुछ साल में महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप, पुरुष टीम ने चैंपिंयस ट्रॉफी और 2024 का वर्ल्ड कप भी जीता है। अब बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने एलान किया है कि वह 15 मार्च होने वाले नमन अवॉर्ड में उन सभी भारतीय टीमों को सम्मानित करेगा जिन्होंने ICC टूर्नामेंट जीते हैं। यह कार्यक्रम 15 मार्च यानी आगामी रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट की जीत का जश्न मनाया जाएगा। इसमें ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीमों, टॉप परफॉर्मर्स और घरेलू क्रिकेट में 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
क्या है प्लान?
इसके बारे में BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा है, 'BCCI अवॉर्ड्स 15 मार्च दो दिल्ली में होंगे। हमाने सभी ICC टूर्नामेंट विजेती टीमों को उनके कोच के साथ बुलाने की योजना बनाई है। इसमें वे सभी सीनियर पुरुष टीम, सीनियर महिला टीम, अंडर 19 महिला और पुरुष टीम शामिल हैं जिन्होंने ICC टूर्नामेंट जीते हैं।' उन्होंने यह भी कहा है कि यह कार्यक्रम दिल्ली में एयरपोर्ट के पास ही एक होटल में किया जाएगा क्योंकि सभी खिलाड़ियों को 28 मार्च से शुरू होने वाले IPL के लिए अपनी-अपनी टीमों के प्री सीजन कैंप से भी जुड़ना है।
यह भी पढ़ें: आ गई कुलदीप यादव की शादी की तारीख, कौन हैं होने वाली पत्नी वंशिका?
इस तरह कुल पांच टीमों को इस कार्यक्रम में बुलाया जाएगा क्योंकि इन टीमों ने पिछले कुछ साल में ICC टूर्नामेंट जीते हैं। इसमें हाल ही में टी20 वर्ल्ड जीतने वाली सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली टीम, 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम, 2025 में वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम, अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम और अंडर 19 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप जीतने का तगड़ा इनाम, टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये देगा BCCI
एक टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव ने, एक की कप्तानी रोहित शर्मा ने, वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने, अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की कप्तानी रिकी प्रसाद ने और अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे ने की थी।
