कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर US ओपन विमेंस सिंगल्स का टाइटल जीत लिया। शनिवार (12 सितंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में रायबाकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से शिकस्त देकर पहली बार यूएस ओपन खिताब पर कब्जा जमाया। यह उनके ग्रैंड स्लैम करियर का तीसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले विंबलडन (2022) और ऑस्ट्रेलियन ओपन (2026) का टाइटल अपने नाम किया है।

सबालेंका की बादशाहत खत्म

वर्ल्ड नंबर-2 सबालेंका लगातार तीसरे US ओपन खिताब की तलाश में उतरी थीं। उन्होंने पहले सेट में कड़ी चुनौती दी लेकिन रायबाकिना ने यह सेट 6-4 से जीत लिया। इसके बाद सबालेंका ने दूसरे सेट में वापसी की और रायबाकिना को लगातार दबाव में रखा। सबालेंका ने यह सेट 7-5 से जीत मुकाबले को निर्णायक सेट में पहुंचाया। 

निर्णायक सेट में रायबाकिना ने शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाई और 5-2 की बढ़त बना ली। फिर उन्होंने मैच पॉइंट पर जीत कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल 2 घंटे 21 मिनट चला।

 

यह भी पढ़ें: 'सॉरी मम्मी-पापा...', एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी बोलीं- जान दे दूंगी

 

सबालेंका के पास ओपन एरा में लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका था लेकिन रायबाकिना ने उनके इस सपने को पूरा नहीं होने दिया। रायबाकिना ने इससे पहले WTA फाइनल्स और इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी सबालेंका को शिकस्त दी थी। कजाकिस्तान की यह खिलाड़ी जल्द ही वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी बन जाएंगी। बता दें कि सबालेंका पिछले 99 सप्तान से दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बनी हुई थीं।

रायबाकिना को मिले 55 लाख डॉलर

यूएस ओपन का खिताब जीतने पर रायबाकिना को 55 लाख डॉलर (46 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिली। रनर-अप सबालेंका को 28 लाख डॉलर से संतोष करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप नहीं खेल पाएंगी विनेश फोगाट, दिल्ली HC ने क्या कहा?

2020 के बाद US ओपन महिला सिंगल्स के विजेता

  • नाओमी ओसाका
  • एमा राडुकानू
  • इगा स्वितेक
  • कोको गॉफ
  • आर्यना सबालेंका
  • आर्यना सबालेंका
  • एलेना रायबाकिना