आईपीएल (IPL) फाइनल मैच के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में बैठकर होटल जा रही थी, तभी बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिस वजह से बस के तार जलने लगे और धुआं निकलने लगा। इसके बाद टीम स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को बस से बाहर निकाला। बाद में टीम स्टाफ ने दूसरी बस बुलवाई। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों को देर रात सड़क पर रुकना पड़ा। इसी मामले को लेकर मोहम्मद सिराज ने अपनी फोटो के साथ स्टोरी भी शेयर की थी।
गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम 31 मई की रात को अहमदाबाद की सड़क पर रुकी थी। दूसरी बस आने के बाद सभी खिलाड़ी सुरक्षित रूप से अपने होटल पहुंच गए। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से था, जिसमें गुजरात टाइटन्स को हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: क्या ट्रोल होने की वजह से अर्शदीप ने डिलीट किए 200 पोस्ट? सस्पेंस बरकरार
बाल-बाल बचे खिलाड़ी
गुजरात टाइटन्स की टीम जिस बस से होटल की तरफ रवाना हो रही थी, तभी बस के अंदर धुआं फैल गया, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। धुआं फैलने के तुरंत बाद सभी लोग बस से सुरक्षित बाहर आ गए। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी खिलाड़ी को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, इस घटना ने सभी खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी थी। टीम के खिलाड़ी मैच के बाद थक चुके थे और उन्हें होटल पहुंचकर आराम करना था, इसके बजाय उन्हें बस की वजह से सड़क पर इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के कप्तान ऋतुराज के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस
हार के बाद टीम डायरेक्टर ने क्या कहा?
आईपीएल फाइनल में हार के बाद GT के डायरेक्टर ने कहा, 'मैं यह मानने से इनकार नहीं करूंगा कि आज RCB जीती है। हालांकि, हमारी टीम ने भी जीत के लिए अच्छी कोशिश की थी। मुझे लगता है कि कभी-कभी विरोधी टीम भी अच्छा खेलती है।'
