हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। पहली बार मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप एक साथ ही आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट की मेजबानी नीदरलैंड्स और बेल्जियम को दी गई है। सभी मुकाबले दो वेन्यू पर होंगे। 

 

मेंस वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ करेगी। वह अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला नीदरलैंड्स के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 गंवाए हैं। वहीं एक मुकाबला बराबरी पर रहा है। आइए जानते हैं वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार कौन चैंपियन बना है।

 

यह भी पढ़ें: '51 साल का सूखा खत्म करेंगे...' हॉकी वर्ल्ड कप से पहले 'सरपंच साहब' की हुंकार

पाकिस्तान 4 बार बना चैंपियन

हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान सबसे सफल टीम है। वह अब तक 4 बार खिताब जीत चुका है। हालांकि पाक टीम आखिरी बार 32 साल पहले चैंपियन बनी थी। वहीं भारत की बात करें तो वह एक बार ही खिताब जीत पाया है। टीम इंडिया ने 1975 में पहला और इकलौता वर्ल्ड कप जीता था। उसने फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार ने विजयी गोल दागा था।

इन टीमों ने जीते 3-3 वर्ल्ड कप

पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी हॉकी वर्ल्ड कप की सबसे कामयाब टीमे हैं। इन टीमों ने 3-3 वर्ल्ड कप जीते हैं। पिछले 6 वर्ल्ड कप में जर्मनी ने 3 खिताब जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 2 खिताब रहा है। नीदरलैंड्स ने 1998 में तीसरी बार चैंपियन बनने के बाद से दो बार फाइनल में जगह बनाई है लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा है। बेल्जियम 1 खिताब के साथ भारत की बराबरी है। यहां देखिए मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के विजेताओं की पूरी लिस्ट।

 

यह भी पढ़ें: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में 19 अगस्त को भारत-पाकिस्तान मैच, ये है पूरा शेड्यूल

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप विनर लिस्ट:

साल विजेता उप-विजेता तीसरा स्थान
1971 पाकिस्तान स्पेन भारत
1973 नीदरलैंड्स भारत वेस्ट जर्मनी
1975 भारत पाकिस्तान वेस्ट जर्मनी
1978 पाकिस्तान नीदरलैंड्स ऑस्ट्रेलिया
1982 पाकिस्तान वेस्ट जर्मनी ऑस्ट्रेलिया
1986 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड वेस्ट जर्मनी
1990 नीदरलैंड्स पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया
1994 पाकिस्तान नीदरलैंड्स ऑस्ट्रेलिया
1998 नीदरलैंड्स स्पेन जर्मनी
2002 जर्मनी ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स
2006 जर्मनी ऑस्ट्रेलिया स्पेन
2010 ऑस्ट्रेलिया जर्मनी नीदरलैंड्स
2014 ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स अर्जेंटीना
2018 बेल्जियम नीदरलैंड्स ऑस्ट्रेलिया
2023 जर्मनी बेल्जियम नीदरलैंड्स