टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैन्स के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। गंभीर आमतौर पर अपने सख्त और संजीदा स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में उनका हल्का-फुल्का और दोस्ताना अंदाज देखने को मिला।

 

वायरल क्लिप में गंभीर ऑटोग्राफ देते, सेल्फी खिंचवाते और समर्थकों से मुस्कुराकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए उन्होंने मजाक में कहा, अरे यार, आप हर वेन्यू पर पहुंच जाते हो, कैसे मैनेज करते हो इतना सब? कहां रहते हो? यहां पर कहां रहते हो? उनके इस मजाकिया लहजे ने वहां मौजूद लोगों को हंसी से भर दिया। वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों बार शेयर किया गया।

 

फैन्स इस वीडियो को गंभीर के अलग पक्ष के रूप में देख रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर रहे है कि गंभीर का यह अंदाज उन्हें उनके और करीब महसूस कराता है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

सुपर 8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच 

क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया अपने सुपर 8 कैंपेन की शुरुआत रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। ग्रुप स्टेज में न हारने वाली भारत की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। भारत ने 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। पिछले दो महीनों में दोनों टीमों के बीच यह छठी भिड़ंत होगी, जिससे मुकाबले में रोमांच और भी बढ़ गया है।

भारतीय टीम की  स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह।