भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था। चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के समय बारिश आ गई और मुकाबला रद्द हो गया। अब दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में आमने-सामने होने वाली हैं। आइए जानते हैं इस मैदान पर भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड कैसा है।
मैनचेस्टर में भारत का टी20 रिकॉर्ड
ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच 2 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। दोनों टीमों की इस ग्राउंड पर टी20 फॉर्मेट में पहली टक्कर 2011 में हुई थी। तब टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे और इंग्लैंड की कमान स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों में थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और डेब्यूटंट अजिंक्य रहाणे (39 गेंद में 61 रन) की आक्रामक पारी की बदौलत 165 रन का स्कोर खड़ा किया। सुरेश रैना ने 33, जबकि राहुल द्रविड़ ने 31 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड ने जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह राहुल द्रविड़ के करियर का इकलौता टी20 इंटरनेशनल मुकाबला रहा।
यह भी पढ़ें: 88 साल में पहली बार... FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट में आखिरकार जीता स्विट्जरलैंड
7 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इस हार का बदला लिया। 3 मैचों की सीरीज के उस शुरुआती मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसे 159/8 के स्कोर पर रोक दिया। कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके। रन चेज में भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का विकेट गंवा दिया। हालांकि केएल राहुल ने 54 गेंद में नाबाद 101 रन ठोक टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिला दी। कोहली ने 22 गेंद में नाबाद 20 रन बनाए। रोहित शर्मा के बल्ले से 32 रन निकले।
यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup: AUS से कभी फाइनल नहीं जीत सका ENG, इस बार बदलेगा इतिहास?
दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत - संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा/ वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर


