न्यूजीलैंड के राजधानी वेलिंग्टन में बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। आज यानी रविवार 22 नवंबर को भारतीय टीम ने लंच तक 6 विकेट पर 629 रन बना लिए हैं। टीम 261 रन से आगे है। आज चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाए, अंशुल कंबोज 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ऋषभ पंत 128 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
बात करें रनों की तो अंशुल कम्बोज ने 38 रन बनाए। वहीं आज केएल राहुल ने 136, शुभमन गिल ने 98, यशस्वी जायसवाल ने 85 और देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन जड़े। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी, नाथन स्मिथ ग्लेन फिलिप्स और रचें रविंद्र ने 1-1 विकेट लिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव अपडेट
8:56 am
शुरू हुआ तीसरे सेशन का खेल
चौथे दिन तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने वाले हेनरी निकल्स एक बार फिर दमदार शुरुआत में है। डेवोन कॉनवे अभी तक मुश्किल में नजर आ रहे हैं लेकिन निकल्स 21 रनों तक पहुंच गए हैं।
8:30 am
टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 33-1
चौथे दिन टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए हैं। हेनरी निकल्स 21 रन और डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर मैदान में बने हुए हैं। भारत के पास अभी भी 319 रनों की बढ़त है।
7:35 am
न्यूजीलैंड को जीरो पर पहला झटका
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को 0 रन के स्कोर पर ही पहला झटका मिला है। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान टॉम लैथम को आउट कर दिया है। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं।
7:31 am
भारत ने 720/9 पर घोषित की पारी
वेलिंग्टन टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित कर दी है। भारत को पहली पारी में 352 रन की लीड मिली है। वहीं न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे।
7:28 am
78 रन पर जुरेल स्टंपिंग आउट
166वें ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल स्टंप आउट हो गए। जुरेल ने 79 गेंदों पर 78 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल हैं। इसके बाद भारत ने 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
7:27 am
आकाशदीप लगातार 2 छक्के लगाकर हुए आउट
164वें ओवर में आकाशदीप लगातार दो छक्के लगाकर आउट हो गए हैं। आकाशदीप ने चौथी गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई। आकाश ने 5 गेंदों पर 13 रन बनाए।
7:26 am
24 रन बनाकर आउट हुए वॉशिंगटन
163वें ओवर की चौथी गेंद पर वॉशिंगटन 26 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे।
6:33 am
दूसरे सेशन की शुरुआत
दूसरे सेशन के खेल की शुरुआत हो चुकी है, टीम इंडिया ने पहला सेशन खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 629 रन बना लिए थे और पहली पारी के आधार पर कुल 261 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी।
6:31 am
चौथे दिन के पहले सेशन तक 629 रन
वेलिंग्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में चौथे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 629 रनों का स्कोर बनाया। यानी भारतीय टीम के पास कुल बढ़त 261 रनों की हासिल हो चुकी है। पहला सेशन खत्म होने पर ध्रुव जुरेल 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
