भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज (बुधवार) से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट:

1:04 pm

मयंक यादव ने कीवी टीम को ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा

पांचवें ओवर में पहले बदलाव के तौर पर आए मयंक यादव ने न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी तोड़ दी है। उन्होंने टिम साइफर्ट को विकेट के पीछे लपकवाया। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डैरिल मिचेल क्रीज पर आए हैं।

12:56 pm

न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहले 2 ओवर में सिर्फ 12 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने गियर बदल अगले 2 ओवर में 34 रन बटोर लिए हैं। 4 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 46 रन है।

12:34 pm

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

टिम साइफर्ट और फिन एलेन ओपनिंग करने उतर गए हैं। भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं। 

12:27 pm

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

12:19 pm

भारत ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीत लिया है। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

11:57 am

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का पहला टी20 मैच

भारतीय टीम क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर पहली बार कोई टी20 मैच खेलने उतरने वाली है। न्यूजीलैंड ने यहां 13 टी20 खेले हैं, जिसमें उसे 6 जीत और 6 हार मिली है।

11:56 am

अब से कुछ ही देर में होगा टॉस

अब से 5 मिनट बाद ही टॉस का सिक्का उछलने वाला है। क्राइस्टचर्च से पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए खबरगांव के साथ।