भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज (27 अक्टूबर) खेला जाना है। टीम इंडिया ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले दोनों मुकाबले में जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। अब वह वेलिंग्टन में ही सीरीज कब्जाने उतरेगी। दूसरी तरफ कीवी की निगाहें सीरीज को जीवंत बनाए रखने पर होगी। उसने दूसरे टी20 में भारतीय टीम को दबाव में ला दिया था लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने उसके आरमानों पर पानी फेर दिए। मेजबान टीम आज कोई चूक नहीं करना चाहेगी।

 

भारतीय टीम को एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज ईशान किशन के बगैर उतरना पड़ेगा। ईशान पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिलने की पूरी संभावना है। वैभव पिछले मुकाबले में 8 गेंद खेलकर 4 रन ही बना सके थे। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ईशान की जगह नंबर-3 पर ही उतारा था। आज इस पर सभी की नजरें रहेंगी कि मैनेजमेंट अपने फैसले पर कायम रहता है या इस युवा सनसनी को ओपनिंग के लिए भेजता है। आइए मैच से जुड़ी सभा जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्कोरर की गलती के चलते 1 रन से हारी झारखंड की टीम? BCCI तक पहुंचा मामला

IND vs NZ तीसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs NZ तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs NZ तीसरा टी20 टीवी पर कहां दिखेगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। अगर आप फ्री में मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैलन लगाना होगा।

IND vs NZ तीसरा टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मोबाइल पर Sony LIV ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पंजाब में इंटरनेशनल हॉकी की वापसी, किससे है पहला मैच?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

 

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स/डेवोन कॉनवे, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी