एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच रविवार (22 नवंबर) को महाभिड़ंत वाली है। इंडिया-ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान-ए की कप्तानी अब्दुल समद कर रहे हैं। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। तिलक एंड कंपनी ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रन से रौंदा तो पाकिस्तान-ए ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 61 रन से शिकस्त दी। अब दोनों टीमें जीत की लय बरकरार रखने के लिए बेताब होंगी। इस मुकाबले में भारतीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तानी गेंदबाज अली राजा के बीच दिलचस्प जंग पर भी फैंस की नजरें रहेंगी। पिछले साल अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए थे। चलिए जानते हैं भारत बनाम पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबले को कहां लाइव देख सकते हैं। 

IND vs PAK एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबला रविवार, दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

IND vs PAK एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबला कतर की राजधानी दोहा में स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: बचकर रहना टीम इंडिया... कभी भी बाजी पलट सकते हैं ये 3 पाकिस्तानी खिलाड़ी

IND vs PAK एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच टीवी पर कहां दिखेगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs PAK एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच मोबाइल पर Sony LIV ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: 'भारतवंशी' निखिल चौधरी ने अंग्रेजों के उड़ाए तोते, ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंडिया-ए का स्क्वॉड - तिलक वर्मा (कप्तान) अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, हर्षित राणा, अरशद खान, प्रिंस यादव, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे 

 

पाकिस्तान-ए का स्क्वॉड - अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इमरान, रोहैल नजीर (विकेटकीपर), साद मसूद, शाहजैब खान, शमील हुसैन, सुफियान मुकिम, अली राजा