श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच 15 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मैच के आखिरी गेंद पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण मुकाबला टाई हो गया और नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए, जबकि बल्लेबाज भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए, जिससे श्रीलंका को सुपर ओवर में जीत मिली।
सुपर ओवर में पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम ने 16 रन ठोक दिए। जवाब में इंडिया-ए की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और सिर्फ 9 रन ही बना पाई। श्रीलंका-ए की ओर से सुपर ओवर में कप्तान सहन अराचिगे और अविष्का फर्नांडो बल्लेबाजी करने आए, जबकि भारत की तरफ से अरशद खान गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं इंडिया-ए के लिए सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन श्रीलंका की ओर से कुगाथास मथुलन की शानदार गेंदबाजी के सामने वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, स्मृति-दीप्ति छाईं
इंडिया-ए की पारी
टॉस हारने के बाद, इंडिया-ए को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। न तो प्रभसिमरन सिंह और न ही वैभव सूर्यवंशी कोई खास असर डाल पाए और ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के बल्ले से भी रन नहीं निकले। सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम की हाफ-सेंचुरी की बदौलत इंडिया-ए एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट की सर्जरी शुरू, PCB चीफ मोहसिन नकवी ने चला यह मास्टस्ट्रोक
सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रन बनाए और विपराज निगम ने 49 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका-ए के लिए मोहम्मद शिराज और विजयकांत व्यासकांत ने 3-3 विकेट लिए। कप्तान सहन अराच्चिगे, कुगाथास मैथुलन और वनुजा सहन ने 1-1 विकेट लिया, जबकि विपराज निगम रन आउट हुए।
श्रीलंका की पारी
श्रीलंका-ए के भी एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। हालांकि, छोटी-छोटी साझेदारियों की वजह से वे पारी में बहुत पीछे नहीं रहे। सदीरा समरविक्रमा के अलावा कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। फिर भी, श्रीलंका अपने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 265 रन बनाने में सफल रहा, जिससे मैच टाई हो गया।
यह भी पढ़ें: KL राहुल ने शुभमन गिल का शतक पूरा नहीं होने दिया, क्या बोले सुनील गावस्कर?
श्रीलंका-ए के लिए सदीरा समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए, जबकि निरोशन डिकवेला ने 37 रन बनाए। इंडिया-ए के लिए आयुष बडोनी ने दो विकेट लिए, जबकि अरशद खान, निशांत सिंधु, विपराज निगम, अनुकूल रॉय और सूर्यांश शेडगे ने एक-एक विकेट लिया।
लास्ट बॉल पर अंपायर पर भड़के तिलक वर्मा
मैच टाई होने के बाद बाद सुपर ओवर होना था लेकिन तभी ऑन-फील्ड अंपायरों ने इंडिया-ए के कप्तान तिलक वर्मा को बताया कि रोशनी पर्याप्त नहीं है, इसलिए मैच आगे नहीं खेला जा सकता। दांबुला स्टेडियम में फ्लडलाइट्स नहीं होने की वजह से सुपर ओवर कराना मुश्किल था।
यह भी पढ़ें: 'हमारे पास पैसे नहीं, खुद का खर्च...' पाक खिलाड़ियों को शहबाज सरकार ने दिया झटका
हालांकि तिलक वर्मा इस फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं थे। उन्होंने अंपायरों से काफी बहस की और सुपर ओवर कराने की मांग की लेकिन शुरुआत में अंपायर अपने फैसले पर अड़े रहे। फिर अचानक मैच में नया मोड़ आया। श्रीलंका-ए टीम मैनेजमेंट ने सुपर ओवर खेलने पर सहमति जता दी, जिसके बाद सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया और मुकाबला आगे बढ़ सका।
